{"_id":"5a414acb4f1c1bc5758bb399","slug":"141514228427-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल और मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल और मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन मनाया
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला
थानाभवन। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने केक काटा। इसके साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
वाजपेयी के 93 वें जन्मदिवस पर क़स्बे में विभिन्न स्थानों के साथ ही मनमोहन मार्केट समाजसेवी संदीप जिंदल के आवास पर केक काटा। श्यामा श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में विहिप जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सैनी के कर कमलों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कपड़े बांटे। मोहल्ला टंकी पर अमित सैनी के आवास पर स्थानीय लोगों ने केक काटा और अटल के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। वहीं, घासमंडी में भाजयुमो ने कई स्थानों पर जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर संदीप जिंदल ने भारत रत्न प्राप्त दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। नरेंद्र सैनी ने अटलबिहारी वाजपेयी के जीवन से नवयुवकों और आज के नेताओं को सीख लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा की हम सभी को जीवन में नेक काम करने चाहिए। इस अवसर पर विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, संदीप जिंदल, हरीश सिंघल, रामस्वरूप, नगर अध्यक्ष रविंद्र ,प्रेमचंद, जिला अध्यक्ष अभय तोमर, शिवकुमार,गोपाल , दिनेश, सतेंद्र , संदीप , अनिल गोयल, मुकेश अरोरा, विवेक जिंदल, सन्नी, राहुल सैनी, कृष्ण कुमार, पीयूष गोयल, तेजपाल, राजीव, मुकेश जिंदल,पंकज बंसल, अंकित मंगल, अशोक , राजेश , राजीव , मुकुल, अनुज, गौरव ,अश्वनी सैनी आदि मौजूद रहे।