फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाई पंडित दीनदयाल की 102 वीं जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाई पंडित दीनदयाल की 102 वीं जयंती

Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाई पंडित दीनदयाल की 102 वीं जयंती
खूब याद आए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
विज्ञापन

शामली। जनपद के विभिन्न स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

मंगलवार को कैराना स्थित मायापुर फार्म पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती मनाई गई। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल भारत के समाज सुधारक और महान शुभ चिंतक रहे हैं। उन्होंने देश को एकात्मक मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी हैं। वह एक सीधे-साधे व्यक्ति थे। राजनीति के अलावा उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि थी। जिलाध्यक्ष पवन तरार ने बताया कि उन्होंने कभी नौकरी नहीं की और अपना सारा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लगा दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश, राजकुमार शर्मा, जगदीश, जगरोशन प्रधान, गोपाल चौहान, अनुज चौहान, त्रिलोक प्रधान एरटी, सतपाल भूरा, सतपाल बीनडा, अनिल एडवोकेट, नवाब, भगीरथ, संजीत, जयपाल , प्रताप आदि रहे। वहीं, शामली के मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कार्यक्रम किया। पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण व फूल अर्पित कर उनके जीवन से जुड़ी बातों पर चर्चा की गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने कहा कि उस समय में जनता के पास कांग्रेस के अलावा विकल्प ही नहीं था। आम लोगों को ना चाहते हुए भी कांग्रेस को झेलना पड़ता था। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृगांका सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन में जन सेवा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए नमन किया। इस कार्यक्रम में पवन तरार, शशि अरोरा आदि रहे। इसके साथ ही नगर पालिका शामली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मायूस ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्या पति विपिन वाल्मीकि, सुनील, दीपक चंद्रा, जोगेश पाहिवाल, गंगाराम, राजन, हंसराज पारचा, मीरा चावला, पुनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed