फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन माह बाद अपनों को पाकर हुआ खुश मनोज

तीन माह बाद अपनों को पाकर हुआ खुश मनोज

Fri, 08 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद अपनों को पाकर हुआ खुश मनोज
तीन माह बाद अपनों को पाकर खुश हुआ मनोज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के करनाल रोड स्थित अपना घर आश्रम में 20 दिन पहले पहुंचे प्रभुजन अपनों से मिलकर खुश हुए।
अपना घर का संचालन करने वाली पल्लवी मित्तल ने बताया कि 18 फरवरी को गांव सिंभालका से अमित कुमार ने लावारिस असहाय व्यक्ति को अपना घर आश्रम में प्रवेश कराया था। शुरू में वह व्यक्ति अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहे थे। उस समय उन्होंने अपना नाम मनोज बताया। जिस समय वे आश्रम में आए थे, उस समय थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। इनका इलाज डाक्टर अरुण राय के परामर्श से किया गया। अच्छे वातावरण और देखरेख से पांच दिन बाद इन्होंने अपने गांव का नाम जलाली, जिला अलीगढ़ बताया। बाद में उनके परिजनों से बात हुई। शुक्रवार को उनके भाई सतीश कुमार उन्हें लेने के लिए अपना घर आश्रम पहुंचे। सतीश ने बताया कि पिछले आश्रम में भर्ती व्यक्ति तीन माह से लापता थे। परिजनों के ढूंढने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था। भाई सतीश आश्रम के कार्यालय की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद अपने भाई को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed