{"_id":"6a98340d9e9107f2890394a8","slug":"shamli-smack-worth-33-lakh-was-hidden-in-a-sugarcane-field-police-recovered-it-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: गन्ने के खेत में छिपा रखी थी 33 लाख रुपये की स्मैक, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: गन्ने के खेत में छिपा रखी थी 33 लाख रुपये की स्मैक, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर की बरामद
Wed, 02 Sep 2026 08:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:05 PM IST
सार
जिले की झिंझाना पुलिस ने पूर्व में 291 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर निवासी राशिद को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने उसके साथी इकराम को भी पकड़ लिया था। इकराम की निशानदेही पर 166 ग्राम स्मैक खेत से बरामद की गई।
विज्ञापन
रिमांड पर लिया आरोपी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झिंझाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर गांव सींगरा से तिसंग रोड स्थित ईख के खेत से 166 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को 291 ग्राम स्मैक के साथ राशिद निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह स्मैक गांव केरटू निवासी इकराम उर्फ काला से खरीदकर लाता था।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान इकराम का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार को उसे रिमांड पर लिया पर लिया। आरोपी इकराम उर्फ काला की निशानदेही पर ग्राम सींगरा से तिसंग रोड स्थित ईख के खेत से 166 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन