फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कश्यप समाज को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा, दो फरवरी को कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा शामली में निकलेगी

कश्यप समाज को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा, दो फरवरी को कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा शामली में निकलेगी

Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
कश्यप समाज को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा,  दो फरवरी को कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा शामली में निकलेगी
शामली। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि दो फरवरी को कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा आरके डिग्री कालेज की शुरू की जाएगी। जिसमें कश्यप समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की केंद्र सरकार से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को नगरपालिका परिषद के हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि दो फरवरी को करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में पूर्वाह्न 11 बजे कश्यप समाज एवं अति पिछड़ा वर्ग समाज के इकट्ठा होंगे। इस मौके पर सभा आयोजित कर शांति पूर्वक कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा निकालेगा। कश्यप समाज अधिकार यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। ज्ञापन में कश्यप समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग करेंगे। कश्यप समाज अधिकार यात्रा में शामली, मुुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप, मडल महामंत्री कंवरपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष रामानंद कश्यप, संजीव कश्यप, रोशन, जयप्रकाश, देवेंद्र, रविंद्र कश्यप, नीटू, जयपाल, जगदीश, योगेंद्र, चरण सिंह, हरपाल कश्यप, कलीराम, हरफूल कश्यप, सोहन, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed