फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाकर जीते पदक

खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाकर जीते पदक

Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाकर जीते पदक
शामली। मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाकर पदक जीते। मेपल्स एकेडमी में 25 से 29 नवंबर तक सद्भावना ओपन गेम्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी के कई जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लिलौन स्थित मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के नमन जैन ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, इंतखाब आलम ने स्वर्ण पदक और रिजवान चौधरी ने रजत पदक जीतकर क्लब और क्षेत्र का नाम रोशन किया। क्लब पहुंचने पर अध्यक्ष मुनव्वर मंसरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजकुमार जैन, कोच नदीम, सुनील कालखंडे, अहसान, कंवरपाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed