{"_id":"5a0b3aa94f1c1b6e548bd0dc","slug":"111510685353-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज से प्रभावित होती है मरीज की आंखो की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायबिटीज से प्रभावित होती है मरीज की आंखो की रोशनी
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लायंस क्लब शामली के तत्वावधान में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में एक शुगर जांच शिविर में 105 मरीजों की जांच की गई।
मंगलवार को वर्मा मार्केट स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में शुगर जांच शिविर एवं डायबिटीज जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। सुबह 9.30 बजे शुगर जांच की गई। जिसमें एलआईसी के 105 व्यक्तियों की शुगर जांच की गई। शिविर में पांच मरीजों की शुगर 300 से अधिक व पांच मरीजों की शुगर 150 से अधिक पाई गई। दोपहर 2.30 बजे शाखा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें डायबिटीज के प्रकार उपचार एवं सावधानियों पर डॉ. मुकुट मोहन संगल, डॉ. जगमोहन सिंघल, डॉ. सुशील कुमार सिंघल, डॉ. अशोक कुमार सिंघल ने बताया कि ज्यादा मीठा खाने से शुगर होती है। मरीज को शुगर नियंत्रण करने का सुझाव दिया। इससे आंखों की रोशनी कम हो जाती है। शिविर को सफल बनाने के लिए डाक्टर मोहनलाल गुप्ता, लायन नवीन कुमार, मुकेश गर्ग, लायन घनश्यामदास, मनोज शर्मा, खुशीराम, कमल जैन, रणधीर का सहयोग रहा। एलआईसी मैनेजर नरदेव सिंह ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।