{"_id":"5a78a5f04f1c1bf07b8b5b83","slug":"101517856240-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदे ओवरलोड ट्राले से हाइवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदे ओवरलोड ट्राले से हाइवे पर लगा जाम
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्राली से हाईवे पर लगा जाम
जलालाबाद।
जलालाबाद के गंगोह रोड चौराहे पर गन्ने से ओवरलोड भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली पुलिस चौकी के सामने फंसकर खड़ा हो गया। नतीजतन दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दोनों ओर से आने जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई। नतीजतन जाम की स्थिति बन गई। मौके पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सैनी ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए गन्ने से ओवरलोड भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली को दो से तीन ट्रैक्टर जोड़कर वहां से निकाल कर किनारे खड़ा किया, जिसके बाद बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। वाहनों को जाम से निकालने के लिए मौके पर फोर्स लेकर एसओ थानाभवन कृष्ण कुमार भी पहुंच गए। शाम के समय घंटों जाम खुलवाने में मशक्कत करते रहे। मौके पर बढ़ी भीड़ को समझाकर इधर उधर किया। कस्बे के नए बस स्टैंड हाईवे व मैन बाजार को जाने वाले मार्ग तथा गंगोह चौराहे पर लोगों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण रोजाना भी जाम की स्थिति बनती है।