फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankit Balyan Murder Case Masoom Sharma cited this reason singer father made this statement regarding Akhilesh

अंकित बालियान हत्याकांड: घर नहीं आए गायक मासूम शर्मा, बताया ये कारण; अखिलेश पर सिंगर के पिता ने कही ये बात

Thu, 03 Sep 2026 04:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 03 Sep 2026 04:28 PM IST
सार

शामली में गायक अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सवालों को खारिज करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के काम पर संतोष जताया।

विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case Masoom Sharma cited this reason singer father made this statement regarding Akhilesh
अंकित बालियान की फाइल फोटो और मासूम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की तेरहवीं में हरियाणा के गायक मासूम शर्मा जान के खतरे के कारण शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अंकित के पिता सतबीर को फोन पर अपनी असमर्थता बताई। सतबीर ने मासूम शर्मा से कहा कि वे आएं, वह यहां बैठे हैं। इस बीच एमएलसी मोहित बेनीवाल अंकित की तेरहवीं में ई-रिक्शा से पहुंचे। 
विज्ञापन


स्कूल के पास कार पार्किंग होने के कारण उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग करना पड़ा। उधर, हरियाणा के सिंगर अमित ने अंकित की हत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अंकित उनके एक आगामी गाने में मुख्य भूमिका में था। अब अंकित को लेकर एक नया गाना शूट किया जाएगा। अमित ने अंकित के परिवार का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अंकित उनके परिवार का हिस्सा था।
विज्ञापन

फर्जी सोशल मीडिया आईडी पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ लोग वांछित शार्प शूटरों के नाम से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बना रहे हैं। इन आईडी से वीडियो और पोस्ट साझा कर पुलिस को चुनौती दी जा रही है। साइबर सेल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस इन फर्जी प्रोफाइल बनाने वालों की तलाश में जुटी है।

सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं : सुरेश राणा
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पुलिस एसटीएफ के साथ तालमेल से काम कर रही है। मुठभेड़ में जो दो आरोपी मारे गए हैं, यह पुलिस का प्रयास है। सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी को इस घटना का कष्ट है। सरकार परिजनों के साथ है।
 
विज्ञापन

अंकित की हत्या पूरे प्रदेश का मामला: कपिल देव
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अंकित की हत्या सिर्फ बंतीखेड़ा, शामली या मुजफ्फरनगर की घटना नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का मामला है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और एसटीएफ को हर आरोपी तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई: मोहित बेनीवाल
एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि अंकित ने अपनी प्रतिभा से कई प्रदेशों के युवाओं को प्रेरित किया। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। अपराध और अपराधी समाज के दुश्मन हैं। अखिलेश माफियाओं को संरक्षण देते थे।

 

अपराध के लिए नहीं, पहचान के लिए जाना जाता है पश्चिमी यूपी : मनोज धामा
लोनी के नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा ने कहा कि किसी को किसी का गाना पसंद नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि विवाद या हिंसा की जाए। पश्चिमी यूपी की पहचान खेल और गन्ने की खेती से है, अपराध से नहीं।
 

हरियाणा से आए बदमाशों ने भाई को छीन लिया : संजीव बालियान
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी यूपी और हरियाणा की संस्कृति, भाईचारा एक जैसा है। हरियाणा से आए बदमाश अंकित को हमसे छीनकर ले गए। घटना के बाद कलाकारों में भी डर है।
 

सरकार पहले न्याय दिलाए, बाद में वाहवाही लूटे : पंकज मलिक
सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस और बुलडोजर कार्रवाई की बात करती है। इसके बावजूद दिनदहाड़े हत्या हो गई। सरकार पहले परिवार को न्याय दिलाए, बाद में वाहवाही लूटे। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
 

नरेश टिकैत बोले- दुख की घड़ी में परिवार के साथ
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत ने कहा कि दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। घटना की निंदा करते हैं। प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

दो शूटरों के एनकाउंटर से गैंग खत्म नहीं : नाहिद
सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि दो शूटरों के एनकाउंटर से पूरा गैंग खत्म नहीं हुआ है। गैंग में अभी कई लोग बाकी हैं। पुलिस सभी आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई करे।
 

परिवार को न्याय मिला, माहौल खराब न करें
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि अंकित को श्रद्धांजलि देने के नाम पर ऐसा माहौल नहीं बनाया जाना चाहिए, जिससे परिवार को और परेशानी हो। घटना से कलाकार जगत को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिला है और पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा रखना चाहिए।
 

अंकित के पिता बोले-अखिलेश सवाल उठाएं या कोई और, मैं किसी के बहकावे में आने वाला नहीं
अंकित के पिता सतबीर फौजी ने एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सवालों को खारिज करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के काम पर संतोष जताया।

सतबीर फौजी ने कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं है। उन्होंने बदमाशों से डरने की जरूरत नहीं होने की बात कही। फौजी ने स्पष्ट किया कि मारे गए दोनों शूटरों की पहचान उन्होंने खुद की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। फौजी ने पुलिस की कार्रवाई को सही बताया और कहा कि आगे भी ऐसी ही कार्रवाई होगी। अंकित की शोकसभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह लोगों के अंकित के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

अखिलेश यादव के सवालों पर सतबीर फौजी का रुख
सतबीर फौजी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा एनकाउंटर पर सवाल उठाने को महत्वहीन बताया। उन्होंने कहा कि चाहे अखिलेश सवाल उठाएं या कोई और, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फौजी ने शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह की कार्रवाई पर पूरी तरह संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसपी ने उन्हें पूरी तरह संतुष्ट किया है।

पत्नी बोली-जब निर्दोष पर 20 राउंड फायर हो सकते हैं तो कुछ भी संभव
अंकित की पत्नी सीमा ने अपने पति की हत्या को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। सीमा ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई।
 

सीमा ने कहा कि जब तक पूरे गिरोह पर कार्रवाई नहीं होगी, समस्या बनी रहेगी। इससे परिवार, समाज और पुलिस पर भी दबाव रहेगा। उन्होंने पुलिस मुठभेड़ में कुछ आरोपियों के मारे जाने पर भी सवाल उठाए। सीमा ने पूछा कि ऐसी घटनाएं आखिर कब तक होती रहेंगी। उनका कहना था कि जमानत पर बाहर आकर अपराधी फिर अपराध करते हैं तो इसका क्या समाधान है। उन्होंने जेल के अंदर से अपराध की कथित साजिशों पर भी सवाल उठाए।

सीमा ने पूछा कि जेल में बंद अपराधी बाहर हत्या की योजना कैसे बना लेते हैं। सीमा ने कहा कि वह अपने पति के लिए न्याय की लड़ाई तब तक लड़ेंगी, जब तक उनमें सांस है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मामले से जुड़ा एक-एक व्यक्ति जब तक बाहर घूम रहा है, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। सीमा ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब एक निर्दोष व्यक्ति पर बीस राउंड फायर किए जा सकते हैं, तो उनके साथ भी कुछ होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed