फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   zila yojna samiti

जिला योजना समिति के चुनाव को जिला पंचायत सदस्यों ने कराया नामांकन

Sat, 28 Aug 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
zila yojna samiti
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में जिला योजना योजना समिति सदस्य पद के लिए डीएम को नामांकन पत्र प्रस्तुत क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विकास कार्यों का निर्धारण करने के लिए जिला योजना समिति की चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में 11 बजे से शुरू हो गई। समिति के 19 सदस्य पदों के लिए जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों से निर्वाचित सदस्यों ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इंद्र विक्रम सिंह और रिटर्निंग अधिकारी वेद सिंह चौहान के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन पत्र जमा किए। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 19 पदों के लिए केवल एक-एक सदस्य के नामांकन कराने के कारण सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्य निर्वाचित किए जाने हैं। जिला पंचायत सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए अनारक्षित वर्ग के सात, अनारक्षित वर्ग महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के तीन-तीन, अनुसूचित जाति महिला के एक और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के दो पदों पर चुनाव के लिए डीएम के न्यायालय कक्ष में शाम चार बजे तक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा कराए। कलक्ट्रेट के सामने वाली रोड पर बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए खिरनीबाग चौराहा पर डॉ. स़ुदामा प्रसाद स्कूल के सामने और लोनिवि अतिथि गृह तिराहे पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर सड़क की एक लेन बंद रखी गई।
विज्ञापन

समिति सदस्य पद के लिए नामांकन कराने वालों में अनारक्षित वर्ग से जिला पंचायत सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह राहुल, अभिषेक सिंह, अनिल कुमार, ओमपाल सिंह कुशवाहा, श्रीमती गीता, धर्मेंद्र सिंह और पवन शामिल रहे। अनारक्षित वर्ग महिला से कुसुम मिश्रा, पूजा मिश्रा और रेनू सिंह ने, अनुसूचित जाति वर्ग से ईशपाल, सुरेंद्र पाल और वीरेंद्र पाल ने, अनुसूचित जाति महिला वर्ग से अनुज कुमारी, अन्य पिछड़ा वर्ग से अवनीश सिंह वर्मा, जगदीश प्रसाद गंगवार और रामकुमार सिंह तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी में आभा यादव व मायारानी ने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ उपस्थित होकर नाम निर्देशन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम निर्देशन पत्र जमा होने की अवधि पूरी होने के तत्काल बाद नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू कर दिया। पंचस्थानीय चुनावालय प्रभारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) सरोज कुमार ने बताया कि जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध और सही पाए गए। उन्होंने बताया कि डीएम के स्तर से घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है तो वह 31 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक आरओ के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर उम्मीदवारी वापस ले सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान होने की संभावना कम है, लेकिन ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों के निर्वाचन की अधिकृत घोषणा 31 अगस्त को नाम वापसी की समय अवधि बीतने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed