{"_id":"683212130bb70872d204f3a5","slug":"your-brother-standing-at-the-door-was-shot-dead-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-144578-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दरवाजे पर खड़े तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दरवाजे पर खड़े तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंतराल में हत्या की दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया। शाम को रटी गांव में मकान के दरवाजे पर खड़े तहेरे भाई की युवक ने राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन मामले को दबाए रहे। देर रात सूचना आने पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। परिजन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
गांव के रहने वाले रामबाबू का 18 वर्षीय बेटा प्रदीप नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। 22 मई को घर लौटकर आया था। रामबाबू के अनुसार, शनिवार की शाम करीब पांच बजे प्रदीप मकान के दरवाजे पर खड़ा था। तभी छोटे भाई सर्वेश का पुत्र सार्थक पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर आया और प्रदीप के ऊपर गोली चला दी।
गोली लगने से प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद सार्थक अपनी मां के साथ गांव से भाग गया। हत्या की वारदात की सूचना रात करीब नौ बजे पुलिस को दी गई। एक दिन में दूसरी हत्या की वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जांच करने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयांक जैन ने पहुंचकर मृतक के परिजन से पूछताछ की। देर रात तक पुलिस मकान के अंदर जांच में जुटी थी।
--
कोई दुश्मनी नहीं, फिर भी कर दी बेटे की हत्या
प्रदीप की हत्या के बाद पिता रामबाबू बिलख पड़े। वह बोले कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी उनके बेटे की हत्या कर दी गई। मृतक का छोटा भाई कुलदीप, प्रमोद, बहन पूनम, पुष्पा, मां राजकुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उस पर परिवार की जिम्मेदारियां थीं।
--
चार घंटे के बाद दी हत्या की सूचना
घटना को शाम करीब पांच बजे अंजाम दिया गया, लेकिन परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। करीब चार घंटे के बाद मृतक के पिता ने थाने पर सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
-
राइफल से गोली चलने से मौत की बात सामने आई है। आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
- देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी