फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man's body found hanging at maternal grandparents' home.

Shahjahanpur News: ननिहाल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging at maternal grandparents' home.
मृतक निर्देश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव परेली निवासी 20 वर्षीय निर्देश कुमार का शव शनिवार सुबह गांव कहमारा स्थित अपनी ननिहाल में घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी जसकरन दो वर्षों से पुवायां में निगोही रोड पर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम उनका पुत्र निर्देश कुमार अपनी बहन वैष्णवी के साथ गांव कहमारा में अपने मामा आदेश कुमार के घर गया था। बहन रात में घर चली आई और वह रात में वहीं रुक गया। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा खोला तो निर्देश का शव खिड़की में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

इसके बाद शव को नीचे उतारकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। युवक के कपड़ों और बैग की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। निर्देश तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। निर्देश की मौत से भाई अंकित कुमार, अवनीश कुमार, बहन अंशुल, आशिकी और वैष्णवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद जांच और कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed