{"_id":"60df696a8ebc3eb4404adba7","slug":"yoga-in-spn-shahjahanpur-news-bly451850059","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से ऑफीसर कॉलोनी स्थित रायफल क्लब में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी योग शिविर लगा और साधकों को योगाभ्यास कराया गया।
रायफल क्लब में आयोजित योग शिविर में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने साधकों को योगाभ्यास कराया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और शरीर तरोताजा बना रहता है। एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में मददगार है। योग वह क्रिया है, जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर व मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। जिससे मन को एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो सके। इस मौके पर योग सहायक चिवनाथ पाल आदि मौजूद रहे। संवाद