फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yellow bricks have disappeared before the investigation

जांच से पहले ही गायब कर दी गईं पीली ईंटें

Tue, 28 Mar 2017 01:12 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Yellow bricks have disappeared before the investigation
घपला - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 गांव बिजौरा बिजौरिया में शौचालयों के निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग करने और विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर सोमवार को एडीपीआरओ जांच के लिए गांव पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही गांव में लगीं ईंटें गायब करवा दी गईं। 
विज्ञापन

गांव बिजौरा बिजौरिया के बलकार सिंह, शशिकला सहित कई लोगों ने शिकायत की थी कि गांव में बिना कार्ययोजना के एक खंड़जे की मरम्मत करा दी गई और शौचालयों में पीली ईंट लगाई जा रही है। सीमेंट-मौरंग का अनुपात भी सही नहीं रखा जा रहा है। सोमवार को सहायक पंचायत राज अधिकारी (एडीपीआरओ) धर्मेंद्र कुमार जांच के लिए खुटार पहुंचे। बताया जाता है कि जब तक एडीपीआरओ खुटार के ब्लाक कार्यालय से गांव पहुंचते तब तक ट्रैक्टर ट्राली से गांव में लगीं पीली ईंटें गायब करा दी गईं। 
विज्ञापन

एडीपीआरओ ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों की जांच की। उन्हें दो स्थानों पर पीली ईंटें लगी मिलीं। इस पर उन्होंने पीली ईंटें हटवाकर मानक के अनुरूप ईंटें लगवाने के निर्देश दिए। उधर, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जांच सही से नहीं की गई है। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से औचक जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed