फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Welcome to the Minister The failure worker

केंद्रीय मंत्री के स्वागत  को उमड़े कार्यकर्ता

Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the Minister The failure worker
सांसद कृष्णाराज - फोटो : pilibhit, beureu
केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिला और बाल विकास राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर स्थानीय सांसद कृष्णा राज का जोरदार स्वागत किया गया। नगर में चौक समेत कई स्थानों पर केसरिया स्वागत द्वार बनाए गए थे। नगरवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर और बुकें भेंटकर उनका मुंह मीठा कराया। नगरवासियों की भावनाओं को समझते हुए कृष्णा राज सदर बाजार तक पैदल ही चलती रहीं, ताकि सभी का अभिवादन स्वीकार कर सकें। सदर बाजार में सराफा एसोसिएशन की ओर से उन्होंने केक भी काटा। बाद में गांधी भवन में उनका समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने भारी-भरकम फूल मालाएं पहनाईं, पुवायां के कार्यकर्ता ने सरोपा और तलवार भेंटकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। 
विज्ञापन

कृष्णा राज के आगमन के निर्धारित समय से पहले ही कार्यकर्ता शाहजहांपुर-हरदोई सीमा सेहरामऊ दक्षिणी में ढोलबाजों और झंडा-बैनर के साथ पहुंच गए थे। कारों के काफिले के साथ जैसे ही महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कार से उतरीं कि कार्यकर्ताआें ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। शहर में केरूगंज, चारखंभा, चौक, मालाखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में स्वागत द्वार बनाकर महिलाओं और पुरुषों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर और फूल मालाएं पहनाकर खुशियां मनाईं। कई स्थानों पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। चारखंभा से घंटाघर तक कृष्णा राज का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस क्षेत्र में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना के पौत्र ओम शेखर खन्ना, भतीजे चंद्रशेखर खन्ना, सुचित सेठ, राजीव कपूर, फूल चंद्र, सुधीर गुप्ता, अरुणेश शुक्ल पिंटू, अरुण खंडेलवाल, हरगोविंद मोदी,  लांयस क्लब की वरिष्ठ सदस्य मीरा सेठ, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. अमित सिंह, संजय कपूर, राजेंद्र शर्मा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, सचिन बाथम, सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, अनुभव मेहरोत्रा, अमित शर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

गांधी भवन में पुवायां के कार्यकर्ता राजवीर सिंह ने राज्यमंत्री को सरोपा और तलवार भेंटकर तथा जिला इकाई समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सत्यभान सिंह भदौरिया, प्रमुख उद्यमी माधौगोपाल अग्रवाल, बाबूराम गुप्ता, निर्भय चंद्र सेठ, वीरेंद्र यादव, नवनीत पाठक, विनोद भसीन, पवन सिंह, पंकेश मिश्र, अब्दुल रशीद कुरैशी, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, अनूप गुप्ता, क्षमा वर्मा, डॉ. रागिनी सिंह, विभा अग्रवाल, लता तिवारी, नाजमा खानम, राजेश गुप्ता, संतोष शुक्ला, डीपी सिंह, मुकेश राठौर, नरेश पांचाल, अंशुल सिंह चौहान, अनिल वाजपेयी, रजनीश दीक्षित आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरदोई बाईपास पर अल्पसंख्यक मोर्चा के फिरासत अली, बहार अहमद, मशकूर खां, अनवर हुसैन, इंडियन पासी समाज और लोक जनशक्ति पार्टी के अमित कुमार पासवान, जयहिंंद पासवान, रामकिशन पासवान, बाबूराम पासवान, मूंगालाल पासवान, दिनेश कुमार राज, राज कुमार रावत आदि ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।     

सदर बाजार में राज्यमंत्री ने काटा केक
सदर बाजार में सर्राफा एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने केक काटा। मुन्ना लाल चंदेल, विनोद सर्राफ, विनीत सर्राफ, रवि सिंह आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। 

अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राज्यमंत्री कृष्णा राज ने टाउनहाल गांधी भवन पहुंचने से पहले नगर पालिका परिसर में अमर शहीदों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, स्वतंत्रता सेनानी प्रेम किशन खन्ना, तथा बहादुरगंज तिराहे पर कैप्टन कन्हैया लाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वागत मंच पर राज्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।  

इनके कंधों पर रहीं स्वागत की तैयारियां
राज्यमंत्री कृष्णा राज के स्वागत की तैयारियां कई दिनों से चल रहीं थीं, उनके स्वागत-सत्कार के लिए व्यवस्था संभालने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सत्यभान सिंह भदौरिया, राजेश गुप्ता, राज्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, अरुणेश शुक्ल, सूरज तिवारी, विपिन कुमार, अखिलेश पाठक, अरुण यादव चैनू, सुबोध मिश्र, मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह, चंद्र बरन सिंह, नरेश पांचाल, मुकेश राठौर आदि शामिल रहे।

पैदल चलकर ही स्वीकारा स्वागत
राज्यमंत्री कृष्णा राज के लिए वैसे तो वाहन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्होंने पैदल ही शहरवासियों का स्वागत स्वीकारा। इस बात की आमजनता से खूब सराहना भी की। कई बार वह महिलाओं के पास जाकर उनसे मिलते देखीं गईं, बच्चों की मालाएं बड़े ही दुलार से पहनी और उन्हें प्यार भी किया। हाथ जोड़कर सभी का अभिभादन स्वीकार करते समय उनके ऊपर छतों से भी फूलों की वर्षा की गई।


सेहरामऊ में भी हुआ केंद्रीय मंत्री का स्वागत
सेहरामऊ दक्षिणी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज का जिले में प्रथम आगमन पर क्षेत्र में जगह- जगह मल्यार्पण और पुष्प वर्षा करके कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महमदपुर में हरीओम मिश्रा,जयकरन द्विवेदी, बाबूराम पाल आदि ने गांव वालों के साथ एवं लक्ष्मनपुर के सामने विनायक गैस गोदाम पर ऐजेंसी स्वामी रामकिशोर राठौर, संजीव सिंह चौहान उर्फ मोंटू, सुरेंद्र कश्यप, अंकित राठौर, सतीश शर्मा, हर्ष, आदित्य तिवारी आदि ने स्वागत किया। कस्बा तिराहा स्थित प्रताप मार्केट पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, निलय सिंह, क्षमा वर्मा, श्यामबाबू सिंह एडवोकेट, नीलेश कुमार, उदित प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, अहिबरन सिंह, बीजेपी प्रदेश परिषद सदस्य अखिलेश पाठक, सुरेश पाल सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed