फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

सोमवार रात में 3.3 डिग्री उछला पारा, मंगल को सुबह मौसम ठंडा, दिन में गर्मी

Wed, 07 Apr 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर स्कूटी से जाती युवती । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सोमवार शाम बैरोमीटर की रीडिंग में आई गिरावट के कारण आसमान पर बादलों ने डेरा जमाया तो उमस बढ़ने से रात में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 20.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। बादलों से आर्द्रता में मामूली वृद्धि होने और सुबह धीमी गति से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से मंगलवार को सुबह सूर्योदय से पहले तक मौसम ठंडा रहा। बाद में धूप ने तेजी पकड़ी और हवा की गति में ठहराव आया तो गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी। नतीजे में दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार को सुबह से बादलों की धुंध छाने और बाद में धूप निकलने से उमस के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
दो दिन से हवा के दबाव में कमी का असर बीते दिन से दिख रहा था। हालांकि, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी यूपी के जनपदों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के मद्देनजर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की, लेकिन इस पूर्वानुमान का जनपद में आंशिक असर दिखा। हवा के दबाव में कमी से बने निर्वात के कारण सोमवार शाम से बादल छाने लगे। आधी रात को पश्चिमी क्षितिज पर कुछ देर आसमान में बिजली की चमक ने बारिश के संकेत दिए, लेकिन बादल बरसे बगैर अपनी जगह स्थिर रहे। इससे इतनी उमस बढ़ी कि पारा उछलने लगा।
विज्ञापन

इस वजह से गहरी नींद में सोए लोगों की आधी रात से नींद उचटने लगी। पौ फटने तक लोगों को बेचैनी महसूस होती रही। बाद में बिस्तर छोड़कर कमरों से बाहर निकलने पर मौसम थोड़ा ठंडा प्रतीत हुआ क्योंकि तब तक आर्द्रता 19 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो चुकी थी। वातावरण में घुली नमी का साथ पाकर हवा भी ठंडी हो गई, लेकिन सूर्योदय के बाद धूप में तीखापन आने के साथ गर्मी बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी यूपी का अपना जनपद अंतिम होने के कारण मध्य यूपी में आता है और इसलिए आंचलिक मौसम केंद्र का पूर्वानुमान स्थानीय स्तर पर सटीक साबित नहीं हुआ। उनका कहना है कि यहां हवा के कम दबाव का क्षेत्र प्रभावी होने के कारण बुधवार को भी ऊंचाई पर बादल छाए रहने के कारण उमस के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव, बरतें सावधानी
शाहजहांपुर। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वाईके सिंह का कहना है कि मौसम बदलने के अंतिम चरण में है और जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य को गंभीर संकट में डाल सकती है। सुबह कमरे से एकदम बाहर खुले में निकलना नुकसानदायक होगा। इसलिए पहले थोड़ी देर घर के अंदर बरामदे में रहें। इसी तरह गर्मी में बाहर से आकर तुरंत पानी नहीं पिएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed