{"_id":"603160e28ebc3ee9332a1d9b","slug":"weather-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly438003412","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बादल छाने का अनुमान, तीन दिन बाद बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बादल छाने का अनुमान, तीन दिन बाद बारिश के आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत एक सप्ताह से लगातार दिन में ऊंचाई पर बादल छाए होने के बावजूद निकल रही धूप से आर्द्रता में कमी आ रही है। साथ ही हवा का दबाव भी सामान्य से 11 मिलीबार कम हो गया है। इसे देखते मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार को बादल छाए रहेंगे तो 24 फरवरी को बारिश भी हो सकती है।
इसकी बानगी बीते दिन देखने को मिली जब पांच दिन के अंतराल के बाद दिन और रात के तापमान में औसतन एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट आने के साथ वायुदाब भी सामान्य से औसतन 11 मिलीबार कम हो गया।
रोजाना की तरह शनिवार को भी बादलों की धुंध से सुबह धूप में तीखापन कम रहा, लेकिन दोपहर तक बादलों ने उमस बढ़ाई तो अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस हो गया और आर्द्रता 42 प्रतिशत घटकर 46 फीसदी रह गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वायुदाब सामान्य से कम हो जाने के कारण उत्तर-पूर्वी हवा की गति धीमी पड़ गई है और इसीलिए शाम से ऊंचाई पर छाए बादल नीचे आ रहे हैं। उनका कहना है कि वायुदाब कम बना रहा और आर्द्रता घटती रही तो 24 फरवरी को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।