{"_id":"458c66a4a5b0b895acca1e39e1153eb0","slug":"voter-awareness-eaili-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर निकलीं जागरूकता रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर निकलीं जागरूकता रैलियां
शाहजहांपुर
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को मनाए गए पांचवें मतदाता दिवस के अवसर पर शहर में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। कलक्ट्रेट से आरंभ हुई कर्मचारियों की रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम पीके श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षण संस्थाओं ने भी रैलियां निकालीं और गोष्ठियां करके चुनाव में मतदान का महत्व बताया।
कलक्ट्रेट से रैली रवाना होने से पहले एडीएम ने सभी मतदाताओं और वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने वाले नए पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र का वाहक बताते हुए कहा कि चुनाव में लोगों की भागीदारी की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होती है। इसके लिए प्रशासन प्रयासशील है और नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोग ने ‘सहज पंजीकरण-सहज संशोधन’ का नारा दिया जिसे प्रभावी बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
रैली जेल रोड, अंटा चौराहा, पुलिस चौकी अंजान, घंटाघर, टेलीफोन एक्सचेंज, लाल इमली चौराहा होकर शहीद उद्यान पहुंची। इस बीच, रैली में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाने के साथ गुब्बारे छोड़े गए। उधर, शिक्षण संस्थाओं ने भी रैलियां निकालकर 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके छात्रों को मतदाता बनने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
एजेड खान कॉलेज के छात्रों ने बजरिया से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य शाकिर अली ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। सैय्यद अहसान जलील, मिस्बाहुद्दीन, जसनूर खां, इरफान अहमद आदि शिक्षक रैली के साथ रहे। रेलवे इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कन्हैया लाल और प्रबंधक मुकेश सक्सेना ने सभी को मताधिकार के निष्पक्ष प्रयोग की शपथ दिलाई।
श्री दैवी संपद् ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं ने निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा ने छात्रों को देश के उत्थान केलिए योग्य उम्मीदवार चुनने का संदेश दिया। निगोही के आदर्श इंटर कालेज में छात्रों ने मतदान को प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए हमजापुर चौराहे तक रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य डीआर वर्मा, एसपी निराला, रामगोपाल, विजय पाल, रामसेवक आदि रैली के साथ रहे।
जिले भर में निकलीं रैलियां
तिलहर। नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली आरबीएम इंटर कालेज से शुरू हो कर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तहसील में समाप्त हुई। रैली में आरबीएम, एलबीजेपी, किसान, जीजीआईसी, कस्तूरबा विद्यालय, सरला देवी इंटर कालेज सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तहसील में एक सभा हुई, जिसमें सभी को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के लिये शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. केके शुक्ला, रोशन लाल, विमला देवी, नीरज अग्रवाल, कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित तमाम छात्र छात्रायें मौजूद रहे।
खुदागंज। मतदाता जागरूकता दिवस पर कस्बे में रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन सुधा सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन ने रैली में शामिल लोगों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह देश में होने वाले प्रत्येक मतदान में अनिवार्य रूप से भाग लें क्योंकि देश के मतदाताओं के एक वोट से देश के भाग के पांच वर्ष का फैसला होता है। मतदाता जागरूकता रैली नगर के मुख्य बाजार और चौराहे पर घूमकर विकास खंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली में जैन बाल इंटर कालेज, शारदा हाईस्कूल, जिला परिषद इंटर कालेज के विद्यार्थी और टीचर शामिल रहे। रैली में डीपी सिंह, रामकृष्ण, कृष्णस्वरूप शंखधार, सोहन सिंह, शिवशंकर त्रिपाठी, अंसार हुसैन आदि शामिल रहे।
पुवायां। नगर के पुवायां इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। तहसीलदार रजनीशचंद्र शर्मा ने रैली को रवाना किया। रैली में राजकीय कन्या इंटर कालेज, पंचायत राज इंटर कालेज बड़ागांव, जन कल्याण स्कूल पुवायां, केशव सरस्वती विद्या मंदिर, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, दीदार सिंह राना स्कूल प्रमचंद्र स्मारक इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज सहित कई स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन में पुवायां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या सहित तमाम शिक्षकों का सहयोग रहा।
बंडा। मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। बीआरसी केंद्र से निकाली गयी रैली को बीईओ सुशील कुमार कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बंडा के पूर्व माध्यमिक स्कूल, सुनासीर नाथ इंटर कालेज, शहीद भगतसिंह इंटर कालेज, प्रीतम लोटस पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में व्यायाम शिक्षक वीरपाल सिंह यादव, नरेश चंद्र श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, शिवकिशोर मिश्रा, आरपी सिंह, राजीव कुमार, शिशुपाल प्रेमी, कमला चुफाल, प्रतिभा सिंह, आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। उधर शहीद भगतसिंह इंटर कालेज में नायब तहसीलदार संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कानूनगो दुर्गाशंकर मिश्रा, बीएलओ सत्यप्रकाश, प्रधानाचार्य राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।