{"_id":"6aa6a49a7e01097b60008453","slug":"villagers-staged-a-protest-after-the-road-was-damaged-due-to-waterlogging-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-184506-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलभराव से मार्ग खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलभराव से मार्ग खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
देवकली के कमालपुर गांव में सड़क खराब होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
देवकली। कमालपुर गांव के कई रास्ते और नालियां टूटी होने से वहां जलभराव से दलदल जैसी स्थिति हो गई है। परेशान ग्रामीणों ने कोई सुनवाई नहीं होने पर रविवार को गांव में प्रदर्शन कर डीएम से संज्ञान लेने की मांग की।
गांव के वीरपाल, मनोज सिंह, रमेश, बचन सिंह, सुरेश सिंह, रजनीश कुमार आदि ने डीएम को भेजे प्रार्थनापत्र में कहा है कि पूर्व प्रधान के खड़ंजा डलवाया था। पानी की टंकी बनने पर पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़क खोदे जाने से टूट गई है। नालियां भी टूट जाने से बरसात में कई रास्ते जलभराव से दलदल बन गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने सचिव से मिलकर फर्जी तरीके से भुगतान निकाल लिया और सिर्फ अपने मोहल्ले की गलियों में इंटरलॉक डलवाई है। ग्राम प्रधान नूरजहां के पति नफीस ने विकास कार्य में पक्षपात का आरोप नकारते हुए कहा कि डीएम से अनुमति मिलने पर गलियां जल्द बनवाई जाएंगी। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त के अनुसार गांव में जांच कराके आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। संवाद