{"_id":"b6006cf6804e5d14401aa938f7034944","slug":"vidhyan-nidhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28.13 करोड़ रुपये विधायक निधि तीन साल में हुई खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28.13 करोड़ रुपये विधायक निधि तीन साल में हुई खर्च
शाहजहांपुर
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के कार्यकाल में अब तक जिले के जनप्रतिनिधियों को विधायक निधि में प्राप्त 33 करोड़ रुपये की लगभग 85 फीसदी धनराशि खर्च की जा चुकी है। शेष रकम को चालू वित्त वर्ष के ढाई माह में ठिकाने लगाने के लिए डीआरडीए को नए प्रस्तावों का इंतजार है।
वर्ष 2012 में सूबे की सत्ता में दोबारा लौटी सपा सरकार ने वित्त वर्ष 2012-13, 13-14 और 14-15 में विधायक निधि में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये दिए हैं। चूंकि, जिले में छह विधायकों के अलावा दो एमएलसी भी हैं। इसलिए तीन साल में विधायक निधि के 33 करोड़ रुपये शासन से मिले। इसमें से चालू वित्त वर्ष में खर्च 7.67 करोड़ रुपये को मिलाकर कुल 28.13 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास और निर्माण कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं।
विधायक निधि के खर्च को विकास कार्य कराने में आगे रहने का पैमाना मानें तो बसपा के दोनों विधायकों ने बाजी मार ली। निधि केखाते में नीरज मौर्य के सिर्फ 18.23 लाख रुपये और रोशन लाल वर्मा के 20.14 लाख शेष बचे हैं। खर्च की तीसरी पायदान पर बसपा एमएलसी जयेश प्रसाद रहे। उनकी निधि में 39.49 लाख रुपये बचे हैं। दूसरी ओर सपा विधायक शकुंतला देवी अपनी सरकार में भी जनहित के काम कराने में पिछड़ गईं।
विज्ञापन
इसलिए उनके निधि खाते में 1.32 करोड़ रुपये से अधिक पड़े हैं। जिले के अन्य माननीयों की तुलना में चालू वित्त वर्ष में भी उनकी निधि से केवल 17.59 लाख रुपये के काम हो पाए। विधायक के समर्थक भी मानते हैं कि जरूरी व्यस्तताओं के कारण विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव समय से नहीं भेजे जा सके। इसकी भरपाई के लिए बाद में भेजे गए कार्य प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। खर्च में पिछड़े माननीयों में राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा दूसरे नंबर पर रहे।
विधायक निधि में प्राप्त और खर्च धनराशि (लाख रुपये में)
-------------------------------------------------------
विधायक/एमएलसी प्राप्त रकम व्यय रकम
0 सुरेश कुमार खन्ना 450.00 366.85
0 राममूर्ति सिंह वर्मा 450.00 349.55
0 नीरज मौर्य 450.00 431.77
0 राजेश यादव 450.00 415.44
0 रोशन लाल वर्मा 450.00 429.86
0 शकुंतला देवी 450.00 317.37
0 जयेश प्रसाद 450.00 410.51
0 संजय मिश्र 150.00 92.02
सांसद निधि में केंद्र से मिले ढाई करोड़
मोदी सरकार ने सांसद निधि में ढाई करोड़ रुपये भेज दिए हैं। डीआरडीए के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीसी रोड, खड़ंजा, विद्युतीकरण आदि कई काम विधायक और सांसद निधि से कराने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सांसद से कार्य प्रस्ताव मिलने पर ही इस निधि से काम शुरू होंगे।