{"_id":"589887154f1c1b9052378723","slug":"use-of-postal-ballot-voting-polling-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक मतपत्र से मताधिकार का प्रयोग करें मतदान कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक मतपत्र से मताधिकार का प्रयोग करें मतदान कर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को जीएफ कालेज में सोमवार को दिए प्रशिक्षण में डाक मतपत्र का महत्व बताया गया। प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कर्मचारियों से कहा कि अपनी ड्यूटी का निर्वाह करने के साथ डाक मतपत्र से मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन उपस्थित हुए जिन स्थानीय कर्मचारियों को डाक मतपत्र से मतदान को फॉर्म-12 जारी किए गए, उनमें से 132 कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने विधानसभा क्षेत्रों के जनसुविधा केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र के साथ प्रारूप-12 प्राप्त हो गए हैं, वे अपने विधानसभा क्षेत्र के आरओ से संपर्क कर प्रारूप 13-क पर घोषणा पत्र भरकर डाक मतपत्र प्राप्त कर लें। प्रारूप-12 खो जाने की दशा में उन्हें नजदीकी जनसुविधा केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों ने डीएम को बताया कि अभी तक कटरा विधानसभा क्षेत्र में 85, जलालाबाद में 225, तिलहर में 94, पुवायां में 222, शहजहांपुर नगर में 180 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 87 कार्मिकों को फॉर्म-12 दिए जा चुके हैं। द्वितीय चरण के लिए हो रहे मतदान को बाहरी जनपदों के 67 कर्मचारियों के फॉर्म-12 उनके आरओ को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
प्रेक्षक ने स्टेशनरी बैग की परखी गुणवत्ता
मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करने के लिए डीएम के साथ जीएफ कालेज पहुंचे चुनाव प्रेक्षक हर्षदीप कांबले ने कर्मचारियों को दिए जा रहे स्टेशनरी बैग का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता परखी कि कहीं बैग कटे-फटे तो नहीं हैं। साथ ही उसमें रखी गई सामग्री का सूची से मिलान कराया। मतदान कर्मचारियों को डीएम ने बताया कि स्टेशनरी बैग में लेखन सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के 36 प्रपत्र रखे गए हैं। पॉलीथीन में विभिन्न प्रकार के 38 लिफाफे रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया भली प्रकार समझ लें। ईवीएम की जानकारी के अभाव में मतदान प्रक्रिया बाधित होने की दशा में संबंधित अधिकारी दंड के भागी होंगे। इस मौके पर सीडीओ टीके शिबु को बताया गया कि प्रशिक्षण में 2048 कर्मचारी बुलाए गए, उनमें से 46 अनुपस्थित हैं। सीडीओ ने निर्वाचन प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं लेने वाले कर्मचारियों को कार्यवाही की चेतावनी दी। डीआरडीए के पीडी अजय प्रकाश ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल पर लगाए गए स्टालों के बारे में जानकारी दी।