{"_id":"626e4be0cf0239678f43702f","slug":"up-crime-news-girl-group-misdeed-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने घिनौनी करतूत का बनाया वीडियो, शिकायत पर वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने घिनौनी करतूत का बनाया वीडियो, शिकायत पर वायरल करने की दी धमकी
Sun, 01 May 2022 02:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 May 2022 02:31 PM IST
सार
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने वीडियो भी बना लिया। परिजन को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेशर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन