फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   university exam

विवि परीक्षाएं आज से, तैयारियों में बीता संडे

Sun, 08 Mar 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
university exam
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को भी कॉलेजों में काम चलता रहा। परीक्षा प्रभारियों ने अपनी देखरेख में सीटिंग प्लान तैयार कराकर नोटिस बोर्ड समेत अन्य ब्लैक बोर्ड पर चस्पा कर यथा स्थान रखवा दिए। अपना परीक्षा कक्ष देखने के लिए काफी विद्यार्थी छुट्टी के दिन भी महाविद्यालयों में पहुुंच गए। वहीं, जिन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार नहीं थे, उन्होंने साइबर कैफे से प्रवेश पत्र डाउनलोड कराकर अपने कॉलेज से प्रमाणित कराए। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार विश्वविद्यालय परीक्षा एक-दो महाविद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी में स्वकेंद्र पर ही हो रही है, लिहाजा सभी केंद्रों पर कर्मचारी अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने में जुटे रहे। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के पहले दिन मुख्य रूप से बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का पेपर होगा। इसके अलावा बीए उर्दू, अरेबिक की भी परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं रविवार को साइवर कैफे में प्रवेश पत्रों के लिए जुटे रहे। इसके बाद उन्होंने अपने कॉलेज जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रवेश पत्र पर फोटो प्रमाणित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed