{"_id":"58daadd84f1c1bc96863dcfb","slug":"two-people-were-killed-four-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की जान गई
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां रोड पर सोमवार देर रात पैना हाइडिल के पास गन्ना भरी ट्रॉली से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं पुवायां में निगोही रोड पर भटिउरिया गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए बद्रीपुर हदीरा के युवक ने सोमवार रात जिला अस्पताल से बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में उसका साथी और दूसरी बाइक पर सवार लोग भी घायल हुए हैं।
थाना कांट केे गांव चकममरेजपुर मढ़ैया निवासी 25 वर्षीय अजुद्धी गांव के ही 40 वर्षीय गेंदनलाल के साथ थाना सिंधौली के गांव पसगनपुर में बहन के घर से सोमवार रात बाइक से लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर पैना हाइडिल के पास पहुंचे तो वहां पहले से खराब खड़ी गन्ना भरी ट्राली में बाइक घुस गई। सामने से आ रहे चौपहिया वाहन की रोशनी में आधी सड़क पर खड़ी ट्राली दिखाई नहीं दी। पुलिस की गाड़ी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद अजुद्धी की मौत हो गई। उसके साथी को नाजुक हालत में बरेली रेफर कर दिया गया।
पुवायां। गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी 27 वर्षीय शरद कुमार सोमवार को अपनी बुआ के घर निगोही के गांव गनपतपुर गए थे। शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पुवायां-निगोही मार्ग पर गांव भटिउरिया के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर शरद के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल और फिर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय शरद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर वापस शाहजहांपुर आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। शरद की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे में दूसरी बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व ही ली थी बाइक
पुवायां। शरद ने एक सप्ताह पूर्व ही बाइक खरीदी थी। इसके बाद वह रिश्तेदारी में घूमने गए थे। परिवार के लोगों का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि बाइक ही शरद का काल बन जाएगी, नहीं तो वह उसे बाइक नहीं खरीदने देते।