फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people, including a woman, died in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत

Tue, 25 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died in road accidents
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जलालाबाद में रविवार देर रात ट्रिपल राइडिंग में मुख्य चौराहा के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। वहीं पुवायां में सोमवार दोपहर करनापुर के पास मैजिक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर के मोहल्ला जमदग्निनगर निवासी स्वदेश उर्फ कल्लू (24) पुत्र अमर सिंह, मोहल्ले के नन्हें (23) व रविंद्र (24) के साथ एक ही बाइक से रविवार रात नगर के एक मैरिज लान में बारात में शामिल होने गए थे। बाइक रविंद्र चला रहा था। रात लगभग 11 बजे तीनों मंडी समिति की ओर से होकर कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहुंचे, तभी बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में तीनों बाइक सवार आ गए। कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नन्हें उछलकर दूर जा गिरा और रविंद्र बाइक समेत ट्रक के निचले हिस्से में फं सकर लगभग पांच सौ मीटर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में नन्हें और रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को याकूबपुर चौराहे के पास मौजूद 100 डॉयल ने रोक लिया। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रविंद्र को नाजुक हालत में फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुवायां। गांव करनापुर निवासी अख्तर अली की पत्नी मुस्तरी बेगम (55) सोमवार दोपहर खुटार-पुवायां रोड क्रास कर रही थीं। इस बीच पुवायां की ओर से खुटार जा रही एक मैजिक ने मुस्तरी बेगम को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके  पर ही मौत हो गई। चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर मुस्तरी बेगम के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कोतवाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुस्तरी बेगम के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गई हैं। एसओ ने बताया कि हादसे में अज्ञात मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000 
कुछ देर पहले पत्नी को बुलाकर लाया था कल्लू
जलालाबाद। स्वदेश उर्फ  कल्लू की करीब दो साल पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव गहवरा निवासी कुशमीरा से शादी हुई थी। अभी उसके कोई संतान नही थी। कल्लू रविवार ससुराल से अपनी पत्नी की विदा कराने के बाद जैसे ही घर पर पहुंचा उसी वक्त साथियों का बारात में चलने के लिये फ ोन आ गया। कल्लू ने कपड़े भी नहीं बदले और बारात में जाने के लिए घर से निकल गया। कल्लू अपने दो भाइयों में बड़ा था। वह मोहल्लेे में ही लगे आइडिया के टावर पर नौकरी करता था। उसी से परिवार का भरण पोषण हो रहा था। हादसे में मौत के बाद जहां उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बुजुर्ग माता-पिता की भी सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed