फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two Dharmakanta and two orbital seals

Shahjahanpur News: दो धर्मकांटे और दो मंजिला कमरा किया सील

Tue, 10 Sep 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Two Dharmakanta and two orbital seals
पुवायां। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर नगर में शाहजहांपुर रोड पर दो धर्मकांटे, दो मंजिला कमरा और पास की जमीन को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव समुलिया निवासी दोस्त मोहम्मद और जहूर अली के बीच नगर के शाहजहांपुर रोड की आवासीय भूमि के बंटवारे का विवाद न्यायालय में लंबित है। कोर्ट ने इस मामले में थाना प्रभारी को रिसीवर नियुक्ति करते हुए भवन को कब्जे में लेने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दो धर्मकांटे, दो मंजिला कमरे को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। दोनों पक्षों को बताया गया कि कब्जे में ली गई भूमि को कोई पक्ष नहीं बेचेगा, निर्माण और कब्जा भी नहीं करेगा। सील की गई संपत्ति को कोई भी पक्ष उपयोग में भी नहीं लेगा।

पुलिस ने धर्मकांटे के पास खड़ी ट्राॅली आदि भी हटवा दी हैं। भवन पर नोटिस काे चस्पा भी किया गया है। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि एसडीएम कोर्ट के आदेश पर धर्मकांटे और कमरे आदि को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed