फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers died after being crushed by school bus in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत, सगे भाई थे दोनों

Thu, 21 Dec 2023 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

Shahjahanpur News : दोनों छात्रों के उनके पिता स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पिता टॉयलेट करने चले गए। दोनों छात्र स्कूटी के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार स्कूल बस उनको कुचलती हुई निकल गई। 

विज्ञापन
Two brothers died after being crushed by school bus in Shahjahanpur
दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहे थे।

विज्ञापन


खुटार के गांव हरिपुर निवासी गुरमेल सिंह के पुत्र 14 वर्षीय जीतपाल सिंह और नौ वर्षीय हरमीत सिंह गांव रूरा के संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ और कक्षा दो में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गुरमेल सिंह दोनों बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। 
विज्ञापन


UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, 'रामराज्य' पर कह दी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव उदरा के पास गुरमेल सिंह स्कूटी खड़ी कर पेशाब करने चले गए। दोनों बच्चे स्कूटी के पास ही खड़े थे। इस बीच बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस स्कूटी और बच्चों को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई। हादसे में जीतपाल गंभीर घायल हो गया। हरमीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद बस चालक भागा 
पिता गुरमेल की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जीतपाल को खुटार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जीतपाल को भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव घर ले जाए गए। उधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।  

जीतपाल और हरमीत की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।  एसडीएम संजय कुमार पांडेय और सीओ पंकज पंत भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

जीतपाल और हरमीत की मौत से मां करमजीत कौर, दादा लखविंदर सिंह, दादी स्वर्णकौर, चाचा सुखदेव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरमेल सिंह की एक बेटी की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटे थे, जिनकी बृहस्पतिवार को हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed