फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi raised questions on the new excise policy of Yogi government

UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, 'रामराज्य' पर कह दी ये बात

Thu, 21 Dec 2023 11:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 11:22 AM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 'रामराज्य' में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने का इससे बेहतर विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi raised questions on the new excise policy of Yogi government
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अक्सर अपनी बयानबाजी से सुर्खियों से रहते हैं। वह प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों की खुलकर अलोचना भी करते हैं। इस बार भाजपा सांसद ने उत्तर प्रदेश की नई आबकारी नीति को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने शराब को लेकर सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन


वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि क्या ‘रामराज्य’ में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के लिए इससे (शराब से) बेहतर विकल्प नहीं है? बता दें कि योगी सरकार ने नई शराब नीति को मंजूरी दी है। नई नीति के तहत रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर भी अब शराब का प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन




भाजपा सांसद ने कहा कि करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब का ‘राजस्व वृद्धि’ के लिए प्रचार किया जाना दुखद है। शराब का नकारात्मक असर शराबी से अधिक उनके परिवार पर पड़ता है, महिलाओं व बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वरुण गांधी से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नई आबकारी नीति पर सवाल उठा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'तो करोड़ों के निवेश का दावा झूठा'
अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने पर कहा कि क्या अब भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए यही रास्ता बचा है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब तो यही हुआ कि प्रदेश में लाखों-करोड़ों के निवेश का दावा झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed