फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two Bareilly smugglers arrested with 700 grams of heroin

सात सौ ग्राम हेरोइन के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two Bareilly smugglers arrested with 700 grams of heroin
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ के दो तस्कर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कटरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी ने सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे सरकारी अस्पताल के पास नहर की पटरी पर श्मशान भूमि के सामने से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी खालिद निवासी मोहल्ला बक्सरिया थाना फरीदपुर जिला बरेली और मोहम्मद फैज निवासी मोहल्ला बागरगंज थाना किला जिला बरेली हैं। पुलिस को उनके पास से सात सौ ग्राम मारफीन (हेरोइन) बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग सानू निवासी काकाटोला कब्रिस्तान की तरफ थाना बारादरी जनपद बरेली से मारफीन (हेरोइन) लेकर आते हैं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे बने होटल-ढाबों पर सप्लाई करते है। आज भी सप्लाई के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खरीद-फरोख्त करने वाले अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed