{"_id":"7cd45193ee5cd1e9009813d59bf6c42d","slug":"try-to-kidnep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाती शिक्षिका के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाती शिक्षिका के अपहरण की कोशिश
शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली सहायक अध्यापिका के साथ शुक्रवार की दोपहर कार सवार शोहदों ने आवास विकास कॉलोनी में छेड़खानी करते हुए अपहरण का प्रयास किया। अध्यापिका के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दो शोहदों को दबोच लिया। फरार हुए दो शोहदों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय सहायक अध्यापिका जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल में कार्यरत हैं। शुक्रवार की दोपहर अध्यापिका बरेली मोड़ पर किसी वाहन से उतरकर पैदल घर जा रही थी, तभी आवास विकास कॉलोनी में चौराहा के पास एक कार में सवार चार शोहदों ने कार से उतरकर अध्यापिका के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। चारों ने अध्यापिका के अपहरण की कोशिश की, तो उसने विरोध स्वरूप चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर दो लड़कों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए लड़कों की निशानदेही पर पुलिस ने फरार हुए दोनों युवकों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है। पकड़े गए लड़के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी रिजवान, मोहल्ला जलालनगर बजरिया निवासी अब्दुल, मोहल्ला महमंद जंगला निवासी फिरोज और मोहल्ला अलीजई निवासी रहमान हैं।
इंस्पेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक चारों युवक बरेली मोड़ स्थित ढाबा पर खाना खाकर वापस आ रहे थे। रास्ते में शिक्षिका को अकेला देकर छेड़खानी की।