{"_id":"67c2ce5a188f481137a527677b0b29a6","slug":"triveni-sahay-found-kurriya-kalan-ratna-honor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी सहाय को मिला ‘कुर्रिया कलां रत्न’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी सहाय को मिला ‘कुर्रिया कलां रत्न’ सम्मान
कुर्रिया कलां।
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सेवी संस्था सृजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजसेवी त्रिवेणी सहाय मिश्र को मरणोपरांत ‘कुर्रिया कलां रत्न’ से सम्मानित किया गया, जो उनके भतीजे रिटायर्ड प्रधानाचार्य विनय मिश्र को राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने प्रदान किया। इसके अलावा फौजी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रशिक्षु अध्यापक आदि को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सत्यभारती प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि जिनको कोई सम्मान नहीं होता संस्था उन आंगनबाड़ी और आशा बहुओं के सम्मान के लिए इतना बड़ा मंच उपलब्ध कराती है, नि:संदेह यह एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम को रिटायर्ड प्रधानाचार्य विनय मिश्र, डॉ. सुरेश मिश्र, हरीमोहन मिश्र, आलोक सिंह, बॉबी, दशरथ नंदन दीक्षित, प्रीति पचौरी, कवित मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्था के वीर प्रताप सिंह, निर्मल मिश्र, आनंद अवस्थी, कृष्ण मोहन मिश्र आदि का सहयोग रहा। संचालन सौरभ शुक्ला ने किया।