{"_id":"5e4058f38ebc3ee58d4813b3","slug":"traffic-jam-shahjahanpur-news-bly3952610183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रॉली से लकड़ी गिरने पर भैंसी नदी पुल पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रॉली से लकड़ी गिरने पर भैंसी नदी पुल पर लगा जाम
विज्ञापन
पुवायां। भैंसी नदी के पुल पर रविवार सुबह ओवरलोड ट्राली से लकड़ी गिरने से पुल पर आवागमन बंद हो गया। लगभग दो घंटे तक हाईवे पर बड़े वाहनों के पहिये थमे रहे। फिर दूसरा वाहन मंगाकर लकड़ी भरवाकर आवागमन सुचारु कराया गया।
खुटार-पुवायां हाईवे पर अंग्रेजों के जमाने में बना भैंसी नदी का पुल अत्यंत जर्जर हो चुका है। पुल के पटले अक्सर टूट जाते हैं, जिस कारण वाहनों को पुल के पास से बने वैकल्पिक मार्ग से निकलना पड़ता है। यह पुल काफी संकरा भी है। रविवार सुबह लकड़ी से ओवरलोड एक ट्राली पुवायां से खुटार की ओर जा रही थी। ओवरलोड होने की वजह से अचानक पुल पर ट्राली से काफी लकड़ी गिर गई, जिससे आवागमन बंद हो गया। बाइक और छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग से निकलते रहे, लेकिन भारी वाहनों को रोकना पड़ा। करीब दो घंटे बाद एक पिकअप बुलाकर लकड़ी को उसमें भरवाकर आवागमन सुचारु कराया गया।