{"_id":"64c2d457ca2827db3e014d1a","slug":"traders-surrounded-the-executive-engineer-on-power-crisis-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-1940-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली संकट पर व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली संकट पर व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को घेरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक्सईएन सिटी का घेराव करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बहादुरगंज में अधिशासी अभियंता का घेराव कर बिजली समस्या उठाई। व्यापारियों ने फाल्ट आने पर निगम के अफसरों द्वारा फोन न उठाए जाने पर नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि पावर कारपोरेशन का कोई भी अधिकारी सप्लाई में फाल्ट आने के बाद फोन नहीं उठाता। इससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों में रोष है। कई बार दो से तीन घंटे सप्लाई बंद रहती है और सब-स्टेशनों के फोन लगातार व्यस्त जाते रहते हैं, इससे आपूर्ति आने के बारे में जानकारी नहीं हो पाती।
दुआ ने बताया कि नगर में कई स्थानों पर बंच लाइनें जर्जर हालत में हैं। आए दिन उनमें आग लगी जाती है। बंच लाइन को सही करने के नाम पर घंटाें बिजली गुल रहती है। उन्होंने बंच लाइनों को बदलवाने की मांग की है। स्वीकृत 52 ट्रांसफार्मरों को लगवाने पर भी जोर दिया। दुआ ने चेताया कि उनकी मांगों को नहीं माना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री नाजिम खां, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना,रोहित अग्रवाल, शकील अहमद, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक मोहन, शहबाज खां, चंद्रप्रकाश गुलाटी, कमाल फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.