फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three men physically abused a Dalit girl in Shahjahanpur

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: रात में 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गए तीन युवक, बाग में की दरिंदगी

Tue, 31 Oct 2023 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

रात में घर में सो रही अनुसूचित जाति की किशोरी को तीन युवक उठा ले गए। तीनों ने गांव के बाहर बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के रोने की आवाज सुन पास में फसल की रखवाली कर रही उसकी मां मौके पर पहुंची तो उसे देखकर आरोपी फरार हो गए।  

विज्ञापन
Three men physically abused a Dalit girl in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेली सो रही किशोरी को तीन लोग उठाकर यूकेलिप्टस के बाग में ले गए और उसके दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। शादीशुदा दो बड़ी बेटियां ससुराल में रहती हैं, दो बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में वह अपनी 14 साल की बेटी और दस साल के बेटे के साथ रहती है। महिला ने बताया कि बच्चों के सो जाने के बाद वह सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी फसल की रखवाली करने खेत पर चली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: पति ने पहले दिया तीन तलाक... फिर भाई से हलाला करने को पत्नी पर बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में किशोरी को घर से उठा ले गए आरोपी 
आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर वीरभान, प्रमोद व सोने उसके घर में घुस आए। उसकी बेटी को सोते से दबोच कर घर के सामने यूकेलिप्टस के बाग में ले गए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मां के मुताबिक, थोड़ी दूरी पर वह खेत पर थी। उसने बेटी के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गई। मां को देखकर तीनों आरोपी भाग गए। 

महिला के मुताबिक उसकी बेटी की हालत खराब होने पर वह कई निजी अस्पतालों में लेकर पहुंची लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में उसने पुलिस की मदद से बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सीओ अजय राय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के अलावा एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed