Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Saints Erupt Over Dhirendra Shastri's Crooked Krishna Remark

बाबा बागेश्वर के खिलाफ मोर्चाबंदी: पुजारी-महामंडलेश्वर और हर्षानंद गिरि विरोध में, बोले- ईशनिंदा पर बने कानून

Wed, 04 Nov 2026 04:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से उज्जैन में विवाद खड़ा हो गया है। महाकाल मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा, महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि और साध्वी हर्षानंद गिरि ने बयान की निंदा करते हुए इसे व्यासपीठ की मर्यादा के खिलाफ बताया और माफी की मांग की। 

विज्ञापन
Ujjain Saints Erupt Over Dhirendra Shastri's Crooked Krishna Remark
बाबा बागेश्वर के बयान के बार विरोध में संत समाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम की तुलना करने और श्रीकृष्ण को तीन जगह से टेढ़ा कहने वाली टिप्पणी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में बवाल मच गया है। महाकाल मंदिर के पुजारी, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और साध्वी हर्षानंद गिरि ने मोर्चा खोल दिया है। सभी ने एक स्वर में कहा - व्यासपीठ से भगवान का मजाक बर्दाश्त नहीं होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री मदमस्त हो चुके हैं। धन, राजनीतिक लोगों का साथ और लगातार बढ़ते फॉलोअर का उन्हें मद चढ़ गया है, उन्हें लगता है जो कर रहे हैं वही सही है। भगवान श्रीकृष्ण तो स्वयं लीलाधर हैं। उन पर टिप्पणी का अधिकार किसी को नहीं है। राम और कृष्ण एक ही हैं, दोनों भगवान श्रीहरि के अवतार हैं। जो लोग भगवान पर ठिठोली करते हैं, सनातन का मजाक उड़ाते हैं, उनकी कथा न करवाना चाहिए, न सुनना चाहिए। पं. शर्मा ने मांग की है कि देश में ईशनिंदा पर सख्त कानून बनना चाहिए। सनातन धर्म और भगवान के खिलाफ बोलने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई हो, बल्कि कठोर सजा भी मिले। धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण को तिरछा कहने के साथ मुरली का भी मजाक उड़ाया है। इससे राम और कृष्ण को मानने वालों के बीच विवाद शुरू हो गया है, जबकि दोनों एक ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भस्म आरती में महाकाल का शृंगार देख भक्त रह गए दंग, भांग से टीका बनाकर फूलों से सजाया फिर चढ़ाई भस्म

शैलेशानंद गिरि बोले- बार-बार टिप्पणी फिर माफी, क्षमा योग्य नहीं
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ज्ञान से पिछड़े हुए हैं। शब्दों की मर्यादा घातक होती है, शब्द ही हमारा चरित्र बता देते हैं। राजनीति हो या धर्म, हर जगह भाषाई अमर्यादा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण एक ही हैं। श्रीमद् भागवत में भी इसका उल्लेख है। फिर आज के कथावाचक भगवान में भेद क्यों कर रहे हैं? उन्हें यह अधिकार किसने दिया? धीरेंद्र इसके पहले भी ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं, बार-बार टिप्पणी करना और फिर माफी मांगना क्षमा योग्य अपराध नहीं है। महामंडलेश्वर ने राजनेताओं को भी नसीहत दी। बोले- टोना-टोटका, पर्ची वाले बाबा को वोट बढ़ाने के लिए मंच पर बिठाना और लाभ लेना सही नहीं है। इसके दुष्परिणाम समय-समय पर सामने आते हैं, अब नेताओं को भी सजग होना होगा।

साध्वी हर्षानंद गिरि बोलीं - मीडिया में छाने की भूख है
साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा, लोगों को समझना होगा - कृष्ण ही राम हैं और राम ही कृष्ण हैं, महादेव ही राम हैं और राम ही महादेव हैं। भगवानों में कोई भिन्नता नहीं है, समय के अनुरूप उन्होंने अलग-अलग रूप धारण किए हैं। उन्होंने कहा, सामान्य व्यक्ति को यह समझाना ठीक है, लेकिन व्यासपीठ पर बैठे पीठाधीश्वर को यह समझाना पड़े, यह समझ से परे है। राम सीधे हैं और कृष्ण तीन जगह से टेढ़े भी हैं तो इसमें क्या परेशानी है? बंशी बजाने वाला पर्वत भी उठा सकता है, यह भगवान ने ही बताया है। साध्वी ने तीखा हमला करते हुए कहा, बागेश्वर धाम हिंदू राष्ट्र और सनातनियों को एक करने की बात करते हैं तो फिर भगवान में तुलना क्यों? वो मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं, उन्हें मीडिया में छाने की भूख है। उनके मित्र शायद इसीलिए हकीकत नहीं बताते कि कहीं रिश्ते खराब न हो जाएं। उन्होंने कहा, आपको शर्म आना चाहिए, ऐसे वक्तव्य आपके मुख से अच्छे नहीं लगते। अभी भी समझ जाइए, ऐसा न हो कि आपकी यह वाणी एक दिन आपको ही ले डूबे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed