Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reshma murder case family of the deceased demands encounter of accused

शाहजहांपुर रेशमा हत्याकांड: आरोपी पति के एनकाउंटर की मांग, मायके वालों ने शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

Wed, 04 Nov 2026 01:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Nov 2026 01:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में पत्नी के हत्यारोपी पति का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर मृतका के मायके वालों ने बुधवार को सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने शव सड़क पर रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Reshma murder case family of the deceased demands encounter of accused
सड़क पर बैठे मृतका के परिजन, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में रेशमा (23 वर्ष) की हत्या से उसके परिजनों में आक्रोश है। बुधवार को परिजनों ने आरोपी पति का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने शव को निगोही डंडिया बाजार के पास रखकर जाम लगा दिया। सीओ सदर ने शव हटवाने का प्रयास किया तो परिजनों से नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन




मंगलवार को पति शिवम ने रेशमा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवम ने तीन साल पहले रेशमा से प्रेम विवाह किया था। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसके चलते रेशमा अपने मायके चली गई थी। शिवम एक दिन पहले ही उसे घर लेकर आया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी शिवम को मौके से ही पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


शव रखकर सड़क पर लगाया जाम 
बुधवार को रेशमा के मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार दिया गया। सुबह परिजनों ने निगोही-डंडिया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों  को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सीओ सदर शुभम वर्मा भी पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजन आरोपी का एनकाउंटर करने और वांछित अन्य आरोपी की तलाश की मांग कर रहे थे। इस बीच  पुलिस की परिजनों से जमकर नोकझोंक भी हुई। सीओ सदर ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपी पति ने कबूला जुर्म 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में हत्यारोपी शिवम वर्मा ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेशमा उसका कहना नहीं मानती थी। अब उसके पास कोई और चारा नहीं रह गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह पत्नी की हत्या के इरादे से ही उसे मायके से लेकर आया था।

12वीं की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी रेशमा 
रेशमा क्षेत्र के ब्रजलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और इस साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके भाई राजू का आरोप है कि पिछले साल शिवम ने उसे परीक्षा नहीं देने दी। उसने बताया कि शिवम उसकी बहन के साथ लगातार मारपीट करता था। शिवम के परिवार के लोग भी अंतरजातीय शादी से खुश नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed