Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM warns engineer of FIR over substandard construction in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: घटिया निर्माण पर डीएम हुए सख्त, अभियंता को एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 03:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घटिया गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
DM warns engineer of FIR over substandard construction in Shahjahanpur
डीएम ने घटिया निर्माण पर जताई नाराजगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घटिया निर्माण पर कड़ी नाराजगी जताई। एमनजई जलालनगर में सीसी रोड की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता से नाराजगी जताई। साथ ही जांच में अनियमितता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


डीएम ने मुख्य अधिशासी अभियंता को सड़क की लंबाई, चौड़ाई, स्ट्रेंथ और फिटनेस की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने इमली चौराहे से कचहरी तक बन रही बिटुमिनस सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को सड़क के दोनों ओर फुटपाथ ऊंचा कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क के किनारों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। कचहरी तिराहे से ओवरब्रिज तक बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने को भी कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed