फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is no relief from the problem of traffic jam...people are troubled

Shahjahanpur News: जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात...लोग परेशान

Tue, 19 Aug 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
There is no relief from the problem of traffic jam...people are troubled
कच्चा कटरा से घंटाघर रोड पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। रोजाना कहीं न कहीं जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन लोगों को घंटों जाम में उलझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार, बहादुरगंज बाजार, कच्चा कटरा मोड़, कनौजिया तिराहा, कच्चा कटरा से घंटाघर के लिए जाने वाली रोड, घंटाघर से सदर बाजार जाने वाला रोड, जलालनगर बजरिया, रोडवेज बस स्टैंड, जेल रोड पर आए दिन जाम लग जाता है। जाम की समस्या सड़कों पर वाहनों का आढ़ा-तिरछा खड़े होने की वजह से बन रही है।
विज्ञापन

इस समय सबसे ज्यादा जाम की समस्या निर्माण के चलते राेडवेज बस स्टैंड के पास हो रही है। सड़कों पर खड़ी बसाें की वजह से जगह न मिलने पर दिन में दो-दो तीन-तीन बार जाम लग रहा है। दूसरी ओर बाजारों में कुछ लोग सड़क किनारे बेतरतीब ढ़ंग से वाहन खड़े कर दुकानों पर खरीदारी करने चले जाते है और उनके वाहन की वजह से जाम लग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय जेल रोड पर जाम के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। जाम को खत्म कराने के लिए यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्डों के पसीने छूटे जाते हैं। वहीं, बाइक सवार लोग जाम से बचने के लिए गलियों का सहारा लेते, लेकिन वहां भी जाम लग जाता। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि टीमें भ्रमण पर रहती हैं। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचकर, जाम खुलवातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed