फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft of lakhs of rupees from a house in Sainik Colony in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सैनिक कॉलोनी में मकान से लाखों रुपये की चोरी, पांच मोबाइल भी ले गए चोर

Tue, 10 Oct 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

सैनिक कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने कई घरों में सेंध लगा दी। एक घर से नकदी समेत लाखों रुपये का माल चुरा ले गए। पास के दो घरों से मोबाइर चोरी कर लिए। 

विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees from a house in Sainik Colony in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी निवासी जाकिर अली के मकान में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी लाखों रुपये की नकदी व ज्वैलरी को चुरा लिया। चोरों ने उनके पास के दो मकानों से भी चोरी की है। इस दौरान करीब पांच मोबाइल भी गायब मिले हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जाकिर अली दिल्ली में रहकर कपड़े की कतरन का काम करते हैं। दो महीने पहले वह अपने घर लौटे थे। चार अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ लखनऊ घूमने गए थे। सोमवार शाम को लौटने पर परिवार के साथ सो गए। इस बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखी एक लाख 84 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी व अन्य ज्वैलरी को चुरा लिया। आसपास के मकानों में घुसकर चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया। सुबह छह बजे जागे जाकिर को मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत ही डायल 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद सदर पुलिस ने भी मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन


जाकिर ने बताया कि चोर नकदी, सोने की अंगूठी, उनके बेटे का मोबाइल फोन ले गए। उनके किरायेदार हिना व फाजिल का मोबाइल भी चोरी हो या। कुछ दूरी पर शबीना खातूर व फुरकन के घर में घुसे चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आया चोर
पुलिस ने चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। फुटेज में चोर नजर आ रहे हैं। उसी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस की गश्त पर उठने लगे सवाल
पिछले कुछ समय से चोरियों की वारदात में काफी ज्यादा उछाल आ गया। सप्ताह में दो बाइकों की चोरी होना आम बात हो गई। वहीं चोर बंद घरों को आसान लक्ष्य मानकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र की मालाराम कॉलोनी में बेसिक स्कूल की शिक्षिका शताक्षी सक्सेना के घर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। 

डीएम कंपाउंड में एसडीएम के बंद मकान में चोरी व चौक कोतवाली की साउथ सिटी से लाखों की चोरी की घटना के खुलासे में पुलिस नाकाम है। इसी तरह ब्रज विहार कॉलोनी में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त सीताराम के घर से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। अधिकारी भी हर बार जल्द खुलासा होने का दावा कर देते हैं। चोरी की वारदातों के बढ़ने से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed