{"_id":"dbc68a2c564b2144bd0df323bd8b6c0b","slug":"the-third-phase-of-the-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का नामांकन आज से
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 05 Oct 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत तीसरे चरण में मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को सुबह आठ बजे से आरंभ हो जाएगी। इस चरण में खुदागंज, जैतीपुर, निगोही और तिलहर ब्लॉक में बीडीसी की 294 सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन कराएंगे। इन्हीं विकास खंडों में जिला पंचायत के 13 वार्डों के लिए नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट के आरओ कक्ष में होगी। इस बीच, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी सोमवार को दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच करने में जुटे रहे।
पहले दो चरणों मेें होने वाले चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के 25 और बीडीसी सदस्य पद के 660 स्थानों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया, उनके नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम क्रमश: कलक्ट्रेट सहित संबंधित विकास खंड कार्यालयों में सुबह आठ बजे से शुरू होकर दिन ढले तक जारी रहा।
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम पीके श्रीवास्तव ने अपनी निगरानी में कराई। इस कार्य में जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय सहित अन्य अफसरों का सहयोग रहा। देर शाम एडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि द्वितीय चरण में नामांकन पत्र जमा करने वाले जिला पंचायत सदस्य पद का एक पर्चा राज्य निर्वाचन आयोग से जारी मानकों के विरुद्ध पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। उधर, मदनापुर ब्लॉक में बीडीसी के एक प्रत्याशी की आयु कम होने के कारण उसका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिग्रहीत वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश
पंचायत चुनाव में वाहन उपलब्धता के लिए प्रभारी अधिकारी नामित सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने चुनाव में अधिग्रहीत किए गए सभी वाहन नियत समय और स्थान पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित वाहन स्वामियों को इस निर्देश की अवहेलना करने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने भी वाहन स्वामियों को इसी आशय की चेतावनी दी है।