फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The residences of the Prime Minister's plan will be in the kitchen and staircase

प्रधानमंत्री योजना के आवासों में बनेंगे किचन और सीढ़ी

Thu, 09 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इंदिरा आवास योजना के विकल्प के तौर पर लांच की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना न केवल बजट के लिहाज से बल्कि अन्य कई मामलों में अनूठी होगी। सबसे खास यह है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाए जाने वाले आवासों का नक्शा तय करके उसमें किचन, टायलेट और सीढ़ियों के लिए भी जगह दी गई है। बता दें कि इंदिरा आवास योजना में मकान के लिए 20 वर्ग मीटर जगह निर्धारित थी। लाभार्थियों को 35-35 हजार रुपये की दो किश्तों में बजट की धनराशि का भुगतान करके आवास निर्माण का काम लाभार्थी के जिम्मे छोड़ दिया जाता था। ऐसे में लाभार्थी आवास की धनराशि मनमाने तरीके से खर्च करके कहने को सिर्फ एक कमरा बनाकर छुट्टी पा लेते थे। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री योजना के आवास का बजट 50 हजार रुपये बढ़ाने के साथ ही मकान का डिजायन भी तय कर दिया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2011 में हुई सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना के आधार पर प्रधानमंत्री आवास के लिए जिन लोगों को पात्रता श्रेणी में पाया गया है, उन्हें 30 वर्ग मीटर स्थान में कमरा के साथ रसोई, शौचालय और छत पर जाने के लिए सीढ़ी अर्थात जीना भी बनवाना होगा। पीडी के अनुसार आवास में सीढ़ियां बनने पर लाभार्थी भविष्य में मकान की छत का भी उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed