{"_id":"572cb2454f1c1b71275ccfc8","slug":"the-meeting-passed-a-resolution-to-create-a-swimming-pool-and-park-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में स्वीमिंग पुल व पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में स्वीमिंग पुल व पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें कस्बे में स्वीमिंग पूल और पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सुधा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने नगर में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने का प्रस्ताव रखा। वार्ड सदस्य रामबाबू गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि नगर स्थित थाने के पास नगर पंचायत के तालाब का सीमांकन कराकर स्वीमिंग पूल और पार्क बनवाया जाये। इसके अलावा दो शौचालय तथा मोहल्ला लक्ष्मीपुर की मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनवाने का प्रस्ताव रखा, जो पास हो गए। बैठक में वार्ड सदस्य अख्तयार अली, सुधीर सिंह, बालकृष्ण,ताहिर अली, माया देवी, सीमा गुप्ता, रेखा कोहली, धनदेवी, शकुन्तला देवी, द्रोपदी मौर्या आदि मौजूद रहीं। संचालन अधिशासी अधिकारी मनोज सिंह ने किया।
विज्ञापन