फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "The major culprit is as big socialist '

‘जितने बड़े समाजवादी उतने ही बड़े अपराधी’

Tue, 14 Jul 2015 08:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 14 Jul 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
"The major culprit is as big socialist '
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को कांट के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ददरौल सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर उन्होंने सपा और भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कार्यकर्ता मानवेंद्र को जिताकर बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने की तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बाराबंकी के एक थाने में महिला को जला दिए जाने, जगेंद्र मौत प्रकरण में राज्यमंत्री की भूमिका आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की परिभाषा यही बन गई है कि जो जितना बड़ा समाजवादी, उतना ही बड़ा अपराधी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी सरकार पर भी तीखे कटाक्ष किए। भाजपा सरकार को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की तरफ देखने पर करांची पर कब्जा करने की बात कहने वाले मोदी ने शपथ ग्रहण में पाक राष्ट्रपति को सिर-आंखों पर बिठा लिया। भाजपा नेताओं का काला धन विदेशों में जमा है। अब ललित मोदी और व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के नाम उछलने से भाजपा की कलई खुल चुकी है।
विज्ञापन

गत आठ जून को कांग्रेस का हाथ छोड़कर हाथी पर सवार हुए मानवेंद्र सिंह को नसीमुद्दीन ने उसी दिन बरेली में प्रमुख पदाधिकारियों के सामने ददरौल क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सभी पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी इस सीट की उम्मीदवारी को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं का भ्रम दूर करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव ने कांट के कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी घोषणा दोहराई। कहा, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर ददरौल सीट से क्षत्रिय नेता मानवेंद्र सिंह बसपा से चुनाव लड़ेंगे। कार्यकर्ता उन्हें जिताने और बहनजी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में जोनल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र जाटव और ब्रह्म स्वरूप सागर, विधायक रोशन लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, दिनेश कुमार आदि ने मानवेंद्र को उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला समय बसपा के नाम करने के लिए कार्यकर्ता सपा के कुशासन से पीड़ित जनता के बीच जाकर संघर्ष शुरू करें। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ रहकर नेतृत्व द्वारा सौंपे गए विश्वास को मजबूत बनाएंगे।

कार्यकर्ता जुटाने को नेताओं में लगी होड़
विधानसभा के अगले चुनाव में बसपा टिकट और अन्य अहम जिम्मेदारियां पाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने क्षेत्र के कार्यकर्ता जुटाने की बसपा नेताओं में होड़ लगी रही। निगोही क्षेत्र से कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक लेकर पहुंचे विधायक रोशन लाल वर्मा ने उनसे जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। मानवेंद्र के पक्ष में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष शिवनंद कुमार सिंह, मदनापुर के क्षत्रिय नेता पंकज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरवीर सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता लेकर पहुंचे।

पंकज ने पहनाया चांदी का मुकुट
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सिद्दीकी का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन स्थल पहुंचने से पहले ददरौल फिलिंग स्टेशन पर एसएस कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में बाइक सवार युवाओं की टोली ने उनकी अगवानी की। पिपरौला में केएसएफएल के पास कार्यकर्ताओं का अभिवादन लेकर सम्मेलन के मंच पर पहुंचे सिद्दीकी व अन्य वरिष्ठ नेताओं का क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष शिवनंद कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरवीर सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मदनापुर के क्षत्रिय नेता पंकज सिंह ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। उनका स्वागत करने वालों में रामलड़ैते कनौजिया, रामजी लाल गौतम, खेमकरन लाल, जदुवीर गौतम, महेश सागर, रामरक्ष पाल आदि शामिल रहे।


इन सभी की रही सहभागिता
कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन और उसे सफल बनाने में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल मौर्य, राजीव कश्यप, फैजान अली खां, संजीव राठौर, अतीक अहमद, सुशांत कुशवाहा, श्याम लाल सागर, विद्या सागर, लाल मणि, लज्जावती, सर्वेश गौतम, विष्णु कनौजिया, रवींद्र सिंह, सूरज पाल गौतम, अरुण सिंह, विपिन तिवारी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed