{"_id":"680553352eec93618205340a","slug":"the-complaint-was-given-on-16-april-the-police-filed-the-report-on-15-april-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-142075-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 16 अप्रैल को दी तहरीर, पुलिस ने 15 की तारीख में दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 16 अप्रैल को दी तहरीर, पुलिस ने 15 की तारीख में दर्ज की रिपोर्ट
Mon, 21 Apr 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र की युवती को धर्म परिर्वतन कर निकाह के लिए धमकाने के आरोप में दर्ज रिपोर्ट में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट में तहरीर की तिथि 16 अप्रैल दर्शायी गई है, जबकि रिपोर्ट 15 अप्रैल को दर्ज की गई है। बड़ा सवाल है कि तहरीर देने के एक दिन पहले ही रिपोर्ट कैसे दर्ज कर ली गई?
क्षेत्र की एक युवती ने उसके साथ अस्पताल में काम करने वाले गांव पकड़िया हकीम के तौहीद पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया था। तौहीद की पत्नी पर भी युवती से मुस्लिम धर्म अपनाकर उसके पति से निकाह करने के लिए मैसेज भेजने का आरोप है। अब युवती ने आरोप लगाया कि तौहीद ने हिंदू नाम बताकर शादी का झांसा देकर उससे एक वर्ष तक दुष्कर्म किया और तीन बार गर्भपात भी कराया।
पुलिस ने सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की और तौहीद की पत्नी को भी आरोपी नहीं बनाया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बयानों के आधार पर विधि विरुद्ध उत्तर प्रदेश में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत धाराएं बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में 10 अप्रैल के स्थान पर 15 अप्रैल किया गया था, तो धोखे से 16 अप्रैल टाइप हो गया है।
विज्ञापन
--
धमकाने वाले पर मेहरबान है पुवायां पुलिस
खुटार। हिंदू युवा संगठन (अ) की ओर से एसपी को संबोधित ज्ञापन खुटार थाना प्रभारी को दिया। इसमें मांग की है कि युवती से हिंदू नाम रखकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने के मामले में आरोपी की पत्नी को भी जेल भेजा जाए। तौहीद के अस्पताल को भी सीज किया जाना चाहिए, क्योंकि अस्पताल लव जिहाद का अड्डा है। आरोपियों को बचाने के लिए एक नेता ने पांच लाख रुपये लिए हैं। नेता की पुलिस से साठगांठ है। यही कारण रहा कि दस अप्रैल को तहरीर देने के बाद भी 15 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। ज्ञापन देने के समय संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, संगठन मंत्री कमल दीक्षित, आकाश गुप्ता, शोभित तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद