फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city ran the village bicycle

शहर से गांव तक दौड़ी साइकिल

Sun, 09 Aug 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The city ran the village bicycle
प्रदेशीय आह्वान पर निकाली जा रही समाजवादी जनसंदेश यात्रा को रविवार को जिले के संगठन प्रभारी बुद्घ सिंह यादव ने शहीद उद्यान के सामने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा का शहर में कई स्थानों स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल साइकिल सवारों ने आम जनमानस को समाजवादी पार्टी की तीन वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। रविवार को साइकिल यात्रा शहीद द्वार से शुरू होकर ओवरब्रिज होते हुए तारीन जलालनगर, एमनजई जलालनगर, हाथीथान, गदियाना, श्यामतगंज गौटिया, सतवां, रोशन नगर, भटेला, रसूलपुर चटिया, मधवामई, लक्ष्मीपुर सिमारिया, बलेली होते हुए शहर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

जिले के संगठन प्रभारी बुद्घ सिंह यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा के साथ साथ सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके बूथ कमेटियों का गठन कर सूची पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग एवं समाज को न्याय मिल रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, विक्रांत चौधरी, पिन्टू तिवारी, ओम गुप्ता, राजेंद्र यादव, अतिउल्ला सिददीकी, सिददीक खां, अजय पाल सिंह, श्यामजी शुक्ला, अजीज अहमद खां, रहमान खां, नन्हें खां, खालिद खां, गुलजार कुरैशी, अंकुर कटियार, विजय प्रताप सिंह, मोहम्मद असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मदनापुर और जैतीपुर क्षेत्र में दिया समाजवादी जनसंदेश
समाजवादी जनचेतना साइकिल यात्रा के पांचवें दिन कटरा विधान सभा क्षेत्र के ब्लाक मदनापुर व जैतीपुर के गांवों लोग घूमे। क्षेत्र के बंथरी, नगरा, सोंधा, दोषपुर, खुंडरा, खुरमानपुर, रंपुरिया, नवादा, बिहारीपुर, जौराभूड़, नयागांव, बलरामपुर, सरैंदा, बिहारीपुर कोटा, चाबरखास, खंडसार आदि गांवों में साइकिल रैलियों का नेतृत्व व मार्गदर्शन क्षेत्रीय सपा विधायक राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजेश ने कहा कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य  प्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे कोई भी योजनाओं की जानकारी के अभाव में लाभान्वित होने से वंचित न रह जाए। साइकिल रैलियों को नेतृत्व करते हुए अमित यादव 'रिंकूÓ, लालाराम प्रमुख, विधान सभा अध्यक्ष दफेदार सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अली, शिक्षक विधायक संजय मिश्र, उपेंद्रपाल सिंह, अहिबरन सिंह यादव, जितेंद्र यादव 'अडडूÓ, जनार्दन, महेंद्र, पंकज सर्राफ,  राजीव, अमर सिंह आदि चल रहे थे।

पुवायां क्षेत्र में घूमी जनसंदेश साइकिल रैली
पुवायां। सपा की जनसंदेश रैली के पांचवें दिन विधायक शकुंतला देवी ने कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोपाल अग्निहोत्री के नेतृत्व में रैली गांव अगौना बुजुर्ग, अगौना खुर्द, बिलसड़ी सहित कई गांवों से होती हुई वापस पुवायां आकर समाप्त हुई। रैली में तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
बंडा। विधायक शकुंतला देवी के नेतृत्व में गांव ढुकरी बुजुर्ग से शुरू हुई सपा की जनसंदेश साइकिल रैली गांव ररूआ, नटियूरा, बरगदा, तिहारी, बिहार, ऐंजनपुर, धर्मापुर, सिसोरा, नौलापुर, गुनहा खमरिया, तिंदुआ, दिउहना जाकर समाप्त हो गई। रैली में जिला सचिव राजीव गंगवार, कृपाल सिंह, प्रधान ब्रजेश सिंह, शमशाद खां, राजू सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, परमजीत सिंह, राजेश सिंह, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, महेंद्रपाल शर्मा, अमित यादव, कुरेंद्रपाल सिंह, जालिम सिंह, ओमवीर सिंह, विनय सिंह, जिला पंचायत सदस्य बांकेलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
कमलापुर/सिंधौली। सिंधौली प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में सपा की जनसंदेश साइकिल रैली निकाली गई। गांव मिश्रीपुर बुजुर्ग से शुरू हुई रैली गांव कमलापुर, भितिया, पसिगनपुर, पैगापुर, खमरिया, मरौरी, बिलंदपुर, शेखूपुर, सिमरा आदि पहुंची। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। रैली में श्याम बहादुर सिंह, डॉ. रामसनेही यादव, धर्मेंद्र प्रधान, रामनरेश यादव, भानुप्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, अशोक सिंह, ब्रजेश सिंह, धीरज सिंह, ओमेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, सर्वेश त्रिवेदी, रामलड़ैते मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
जलालाबाद। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष इम्त्यिाज अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने रविवार को साइकिल रैली निकाली जो कस्बे के अलावा सिकंदरपुर अफगानान, नगरिया, याकूबपुर, गुनारा, सरैया मोड़ आदि गांवों में पहुंची। बाद में रैली का समापन बारहपत्थर चौराहे पर हुआ। इस दौरान डा. अशफाक, सरताज अहमद खां, अजय नारायण, गुडडू यादव, जावेद खां, अरविंद यादव, संजय, पप्पू खां, अनिल शर्मा आदि रहे।

पूर्व विधायक शरदवीर के नेतृत्व में निकली रैली
अल्हागंज। सपा के पूर्व विधायक शरदवीर सिंह के नेतृत्व में बस स्टेशन तिराहा पर रविवार सुबह से ही ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं का काफिला एकत्र होने लगा। इसके बाद साइकिल रैली कस्बा व देहात में जोरशोर के साथ निकाली गई। रैली में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष केपी सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, अब्दुल लतीफ, राजेश गुप्ता, लालू आढ़ती, सज्जनपाल सिंह, सर्वेश, राममुरारी, जलील खां, मुन्नालाल, शेर सिंह यादव आदि शामिल रहे।


सीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया
निगोही। क्षेत्र के जिंदपुरा गांव धुल्लिया में सपा नेता सरनाम सिंह यादव के भट्टे से रैली का शुभारंभ हुआ। रैली को हरी झंडी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और जिला प्रभारी बुद्ध् सिंह यादव ने दिखाई। रैली यहां से चलकर पिपरिया उदयभानपुर, गांव बाबर, हरपरा, चन्दिउरा, जठिउरा, नारायनपुर, जिंदपुरा, लोहरगवां, सपौरा, तालगांव होती हुई गांव इदारतपुर में समाप्त हुई। समापन के उपरान्त गांव अदारतपुर जूनियर हाई स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कटरा विधायक राजेश यादव ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नहरों, नलकूपों से किसानों को सिंचाई के लिए मिलने वाले पानी को आमपासी शुल्क से मुक्त कर दिया है। इससे उत्तर प्रदेश के लगभग 55 लाख किसानों को प्रतिवर्ष लगभग पांच सौ करोड़ रुपये की आमपासी शुल्क से छूट मिलेगी। रैली में विनोद अवस्थी, अवधेश सिंह, पंकज वर्मा, निर्मल सैनी, राहुल मिश्रा, कययूम खां, अनवर खां, रामसिंह वर्मा सिंह यादव, खुशीराम यादव, राधेश्याम यादव, मूलचन्द्र यादव, पप्पू यादव, रामबहादुर वर्मा, राभजन वर्मा, अशी खां, अजयपाल सिंह, सरनाम सिंह यादव, ओमकार सिंह यादव, मो. अजफर अली खां, गुड्डू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed