{"_id":"676c9bddf4ec17498409b8c8","slug":"the-businessman-who-fled-from-his-house-was-shot-the-businessman-fled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134319-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर से बुलाकर युवक को गोली मारी, भाग गए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर से बुलाकर युवक को गोली मारी, भाग गए हमलावर
Thu, 26 Dec 2024 07:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल अमोद सिंह। स्रोत: मेडिकल कॉलेज
शाहजहांपुर। मोहल्ला वर्कजई निवासी आमोद सिंह (38 वर्ष) को बुधवार की रात घर से बुलाने के बाद कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उनके सीने पर लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया है।
आमोद बुधवार को अपने भाई सुबोध सिंह के साथ किला मोहल्ले से लौट रहे थे। बताते हैं कि चारखंभे के पास बीयर पीने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों को वहां पीट दिया गया था। बीच-बचाव होने के बाद दोनों भाई अपने घर आ गए। रात करीब नौ बजे मकान पर आए कुछ लोगों ने आमोद को बुलाया और तमंचे से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
गोली लगने के बाद घायल होने पर आमोद वहीं पर गिर गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आमोद ने ही चौक कोतवाली में कॉल कर सूचना दी। सरेआम गोली चलने की खबर से पुलिस में खलबली मच गई। चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। आमोद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि केरूगंज के पास जुए को लेकर विवाद पर घटना को अंजाम दिया गया। फायर करने में सुनील नाम के युवक का नाम सामने आ रहा है। शहर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि प्रथमदृष्टया शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।