फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of the former headman, missing for four days under suspicious circumstances, was found in a drain.

Shahjahanpur News: चार दिन से संदिग्ध हालात में लापता पूर्व प्रधान का नाले में मिला शव

Fri, 03 Oct 2025 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The body of the former headman, missing for four days under suspicious circumstances, was found in a drain.
मृतक वीरेंद्र यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए जैतीपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव (60 वर्ष) का शव शुक्रवार को चीनी मिल के पास बहने वाले नाले में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान वीरेंद्र करीब 20 वर्ष से नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में परिवार के साथ रह रहे थे। कभी-कभार गांव चले जाते थे। उनके दोनों बेटे सत्यवीर और राजवीर वकील हैं। उनके बेटे-बेटियां भी नगर के मकान पर उनके साथ ही रहते थे। उनके घरवालों ने बताया कि वह 29 सितंबर की रात घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चले गए और सुबह तक नहीं लौटे।
विज्ञापन

बाद में उनकी तलाश शुरू हुई। आसपास की रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने भी उनकी खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे चीनी मिल के ट्रक कांटे के पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पास में बह रहे नाले में शव पड़ा देख शोर मचाया। इस पर आसपास के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया।
मौके पर पहुंचे वीरेंद्र के पुत्र राजवीर यादव ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पूर्व प्रधान की मौत से उनके पुत्रों समेत पुत्री कृष्णा और रामा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घरवालों ने किसी से कोई रंजिश नहीं बताई है। इसलिए मौत का कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक वीरेंद्र यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक वीरेंद्र यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed