{"_id":"6730b1b86f8b5c8fad08e760","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-irrigate-fields-was-found-lying-in-the-field-blood-was-oozing-out-of-his-ears-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130940-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिंचाई करने गए युवक का शव खेत में पड़ा मिला, कानों से निकल रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिंचाई करने गए युवक का शव खेत में पड़ा मिला, कानों से निकल रहा था खून
विज्ञापन
मृतक सतेंद्र उर्फ यशपाल यादव। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। खेत में सिंचाई करने गए निगोही के गंगा-जमुनी गांव निवासी योगेश पाल यादव उर्फ सतेंद्र (40) का शव रविवार दोपहर ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। जिस जगह पर शव मिला, उससे कुछ दूरी पर रात में चप्पल और बाइक पड़ी मिली थी। माना जा रहा है कि शव को कहीं से लाकर डाला गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
शिवदास के इकलौते पुत्र योगेश पाल के पास करीब 11 एकड़ जमीन है। खेती वह स्वयं ही कराते थे। शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह बाइक से खेत में लगे निजी ट्यूबवेल से पानी लगाने की बात कहकर निकले थे। शाम छह बजे तक घर नहीं आने पर परिजन ने कॉल की, लेकिन फोन बंद मिला।
परिवार के लोगों ने खेत पर तलाश की। वहां कोई सुराग नहीं लगा। गांव के साथ पड़ोसी ग्रामीण इलाकों में भी तलाश की गई। सुराग नहीं लगने पर रात में डॉयल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस भी मायूस होकर लौट गई। इसके बाद रात नौ बजे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। देर रात परिजनों को योगेश की बाइक व चप्पल ट्यूबवेल के पास से बरामद हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद भी परिवार के लोग पूरी रात तलाश करते रहे। रविवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे योगेश का शव गांव के दक्षिण में सुनील के खेत में पड़ा मिला। मृतक के सिर में पीछे की ओर चोट का निशान मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी भारी चीज से वार किया गया है। पैर में भी चोट मिली, हालांकि सिर में चोट से पुलिस ने इन्कार किया।
कानों से खून निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की स्थिति को देखकर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
-
मोबाइल से खुलेगा राज
घटना के बाद से परिजन योगेश के मोबाइल पर कॉल कर रहे थे। रातभर उसका मोबाइल बंद रहा। रविवार को शव मिलने के बाद जेब से मोबाइल बरामद हो गया। समझा जा रहा है कि मोबाइल की लोकेशन से ही राज खुल सकेगा। परिजन ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, योगेश काफी सौम्य स्वभाव का था। उसका किसी से विवाद नहीं था।
-
कच्ची गृहस्थी, बच्चों के भविष्य की चिंता
किसान योगेश की कच्ची गृहस्थी है। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी के अलावा 12 वर्षीय बेटा आलोक, दस वर्षीय बेटी सोनी, आठ वर्षीय सुरभि, पांच वर्षीय सौम्या है। खेती के जरिये ही परिवार का भरण-पोषण होता था। योगेश की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया है। बच्चों की देखरेख व परवरिश की जिम्मेदारी पत्नी गुड्डी के ऊपर आ गई है।
-
पहली पत्नी से न्यायालय में चल रहा है विवाद
मृतक के परिजन ने बताया कि योगेश की पहली शादी करौंदा गांव में हुई थी। पहली पत्नी से तलाक को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। बताते हैं कि जल्द ही मामले में फैसला होना था। इसे लेकर रकम भी तय हुई थी। योगेश ने चेक दिया था, लेकिन पहली पत्नी ने चेक वापस करते हुए नकद रुपये मांगे थे।
-
रविवार से योगेश लापता था। उसका शव पड़ा मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
- प्रयांक जैन, सीओ सदर
0000
0000
पुरानी रंजिश में हत्या का प्रयास, चाकू से गला रेता
पुवायां। चाकू से गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया गया। उसे डंडे से भी पीटा गया है। घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पीड़ित की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुवायां के मोहल्ला निगोही रोड तकिया निवासी जावेद ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही शादाब, गुड्डू, जैनुल और सलमान से उसकी रंजिश चल रही है। आठ नवंबर की रात वह दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने एक राय होकर उनको जान से मारने की नीयत से पकड़ लिया। जैनुल और सलमान ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया और शादाब ने चाकू से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया।
शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। चाकू से गला रेते जाने से उनको गंभीर चोटे आईं हैं। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुत्र सलमान और भाई इरशाद को उनको थाने ले गए, थाने से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जावेद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद