फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a missing young man was found hanging from a tree in suspicious circumstances in Roja.

Shahjahanpur News: रोजा में संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

Fri, 09 Jan 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing young man was found hanging from a tree in suspicious circumstances in Roja.
रोजा क्षेत्र में जंगल में रोहित का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद
रोजा। बीते 17 दिन से लापता परमाली गांव के 24 वर्षीय रोहित वर्मा का शव बृहस्पतिवार को गांव के पास जंगल में संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रामचंद्र मिशन पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य तलाशे।
विज्ञापन

रोहित गत 21 दिसंबर की रात से लापता था। घरवालों ने अगले दिन से उनकी तलाश शुरू की। सभी रिश्तेदारियों और परिचितों से संपर्क करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को दोपहर गांव का एक युवक जंगल से लकड़ियां तोड़ने गया।
विज्ञापन

इसी दौरान उसने देव स्थान रुखिया बाबा के पास जंगली पेड़ से उसे रोहित मफलर के फंदे से लटका मिला। उसने गांव जाकर पेड़ पर शव लटके होने की सूचना दी। इस पर गांव के तमाम लोगों के साथ घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। बाद में घरवालों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पेड़ पर लटका शव उतरवाया और ग्रामीणाें से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के ताऊ छोटेलाल ने बताया कि वह 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। घरवालों ने सोचा कि खाना खाकर टहलने गया होगा और कुछ देर बाद आ जाएगा। रोहित के घर से निकलते वक्त किसी को ऐसा नहीं लगा कि वह किसी बात से परेशान अथवा नाराज है।

रोहित तीन भाइयों में मंझला था। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि अभी इस मामले मे घरवालों से कोई तहरीर नहीं मिली है और उन्होंने किसी से कोई रंजिश भी नहीं बताई है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed