फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The 156 nominations for 12 wards

12 वार्डों के लिए हुए 156 नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 12:23 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
The 156 nominations for 12 wards
पंचायत निर्वाचन के तहत तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में खुदागंज, जैतीपुर, निगोही और तिलहर ब्लॉक से संबद्ध जिला पंचायत के 12 वार्डों के लिए 156 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। इन्हीं ब्लॉकों में बीडीसी की 294 सीटों के लिए 927 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस बीच, दूसरे चरण में नामांकन कराने वाले कई प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी वापस ली और इसके बाद अन्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 26 नामांकन जैतीपुर द्वितीय के वार्ड संख्या 24 के लिए कराए गए। इसी तरह सबसे कम सात नामांकन पत्र कटरा खुदागंज प्रथम के वार्ड संख्या 17 के लिए जमा किए गए। बीडीसी के लिए सबसे ज्यादा 305 नामांकन पत्र तिलहर ब्लॉक में जमा हुए और 156 नामांकनों के साथ कटरा खुदागंज ब्लॉक चौथी व अंतिम पायदान पर रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट के आरओ कक्ष में नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

000
समर्थकों के साथ नामांकन को पहुंचे कई प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराने को कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इनमें सपा समर्थित जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष नीतू सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी चौहान, बसपा के महक सिंह, आनंद प्रताप सिंह व संतोष कश्यप और कांग्रेस नेत्री ममता सिंह प्रमुख रहीं। नीतू सिंह ने खुदागंज तृतीय वार्ड 19 से, भाजपा नेत्री रागिनी चौहान ने निगोही प्रथम वार्ड 13 से, बसपा के महक सिंह ने जैतीपुर प्रथम वार्ड 23 से, आनंद प्रताप ने जैतीपुर द्वितीय वार्ड 24 से, संतोष कश्यप ने जैतीपुर तृतीय वार्ड 25 से और कांग्रेस नेत्री ममता सिंह ने निगोही प्रथम वार्ड 13 से उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल किए। इसी क्रम में निगोही द्वितीय वार्ड 14 से कमलेश वर्मा, जैतीपुर प्रथम वार्ड 23 से रश्मि मिश्रा, इसी वार्ड से फरजाना, निगोही द्वितीय वार्ड 14 से भाजपा समर्थित नीलम वर्मा, तिलहर प्रथम वार्ड 20 से बसपाई ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू की पत्नी आकांक्षा शर्मा, खुदागंज तृतीय वार्ड 19 से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सागर के बेटे अंकित सागर, खुदागंज प्रथम वार्ड 17 से सीमा देवी आदि ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड वार नामांकन
स्थान                  वार्ड            नामांकन
0 निगोही प्रथम           13               12
0 निगोही द्वितीय          14               11
0 निगोही तृतीय           15               08
0 कटरा खुदागंज प्रथम    17               07
0 कटरा खुदागंज द्वितीय   18               14
0 कटरा खुदागंज तृतीय    19               16
0 तिलहर प्रथम            20               14
0 तिलहर द्वितीय           21               10
0 तिलहर तृतीय           22                09
0 जैतीपुर प्रथम           23                18
0 जैतीपुर द्वितीय          24                26
0 जैतीपुर तृतीय           25                11

बीडीसी के लिए ब्लॉक वार नामांकन: एक नजर
   विकास खंड       कुल पद        नामांकन
0  कटरा खुदागंज      69             156
0  निगोही             85              287
0  तिलहर             71              305
0  जैतीपुर             69              179

किसी को मिली पिस्टल तो
किसी के हाथ लगा ट्रैक्टर
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए जिन प्रत्याशियों ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत समितियों के वार्डों के लिए नामांकन कराया, उन्हें नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इस दौरान किसी उम्मीदवार को पिस्टल मिली तो किसी के हाथ ट्रैक्टर आया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 53 चुनाव चिन्हों की सूची जारी करते हुए यह एहतियात बरती कि किसी भी राष्ट्रीय अथवा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल में पहले से इस्तेमाल होते आ रहे चुनाव चिन्ह उसमें शामिल नहीं किए जाएं। इसीलिए आयोग की सिंबल लिस्ट से कांग्रेस का हाथ, सपा की साइकिल, भाजपा का कमल और बसपा का हाथी गायब है। यही नहीं, लालू की लालटेन को भी इस सूची से दूर रखा गया है।
चुनाव चिन्ह की अधिकृत सूची में आरी, उगता सूरज, कप-प्लेट, कलम-दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइप राइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेलचा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, हथठेला, हल, हेलीकॉप्टर, कटहल, मेज, मोबाइल फोन, लहसुन, सपेरा, सीमेंट की बोरी, सूटकेस और हैंगर को भी शामिल किया गया है।

000
दिक्कत होने पर चुनाव प्रेक्षक से करें संपर्क
प्रत्याशियों समेत जन सामान्य को निर्वाचन प्रक्रिया से किसी तरह की कोई असुविधा होने अथवा चुनाव संबंधी कोई सूचना देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त चुनाव प्रेक्षक जेपी सागर से उनके मोबाइल फोन 9795389216 पर संपर्क किया जा सकता है। सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी के अनुसार चुनाव प्रेक्षक सागर ओसीएफ के रूम नंबर एक में ठहरे हैं और उनसे व्यक्तिगत भेंट करके अपनी बात कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed